लाइव न्यूज़ :

नए साल से पहले घर से निकाल फेंके ये 5 चीजें, वरना 2020 में झेलनी पड़ेगी पैसों की तंगी

By मेघना वर्मा | Updated: December 15, 2019 09:33 IST

नया साल सभी में नया जोश और नई उमंग लेकर आता है। इंसान सोचता है कि नए साल में वह अपनी शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों ही परेशानियों को दूर करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देवास्तु के अनुसार भी इस टिप्स को फॉलो करने से आपको काफी फायदा मिलेगा। आर्थिक परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको 2019 के अंत से ही कुछ टिप्स पर ध्यान देना जरूरी है।

साल 2019 बस अब कुछ ही दिनों का मेहमान रह गया है। आधा दिसंबर बीत जाने के बाद लोगों ने अब जोर-शोर से नए साल की तैयारियां कर ली हैं। वहीं साल 2020 दरवाजे पर दस्तक देने के लिए खड़ा है। नए साल में ना सिर्फ लोग अपने लिए नए सिद्धांत बनाते हैं बल्कि सभी नए साल में अच्छी और सफल जिंदगी बिताना चाहते हैं।

नया साल सभी में नया जोश और नई उमंग लेकर आता है। इंसान सोचता है कि नए साल में वह अपनी शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों ही परेशानियों को दूर करेगा। आर्थिक परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको 2019 के अंत से ही कुछ टिप्स पर ध्यान देना जरूरी है। इसी साल के अंत में आप अपने घर से कुछ पुरानी चीजों को दूर करके आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकते हैं।

वास्तु के अनुसार भी इस टिप्स को फॉलो करने से आपको काफी फायदा मिलेगा। इससे घर की सारी नेगेटिव एनर्जी चली जाती है। साथ ही सारी सकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश करती है। जिससे आपको काम करने में उत्साह दिखाते हैं।

अपनाएं ये टिप्स 

1. अगर आपके घर में टूटा हुआ पलंग या खाट रखा हुआ है तो या तो उसे सही करवा लीजिए या इस नए साल से पहले उसे घर से बाहर कर दीजिए। मान्यता है कि घर में टूटी हुई पलंग होने से आपके वैवाहिक जीवन में कलह हो सकता है। 

2. घर में किसी भी तरह का कांच फिर चाहे वो खिड़की का हो या दरवाजे का। शीशा हो या बर्तन के सेट, टूटे हुए नहीं होने चाहिए। इससे घर में वास्तु का दोष होने की संभावना होती है। इससे मानसिक तनाव भी बना रहता है।

3. टूटी हुई किसी भी तरह की तस्वीर या फ्रेम को घर के अंदर जगह ना दें। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम को घर से बाहर निकाल फेकें। इससे वास्तुदोष होने की संभावना होती है।

4. घर में अगर किसी की भी घड़ी खराब है तो उसे कतई घर में ना रखें। माना जाता है कि रूकी हुई घड़ी आपके काम को भी रोक देती है। आपका कोई भी काम तय समय में नहीं हो पाता। इसलिए अपनी बंद घड़ी को जरूर हटा दें।

5. घर का मुख्य दरवाजा अगर टूटा हो तो उसे भी ठीक करवा लें। किसी भी तरह का टूटा फर्नीचर घर के अंदर ना रखें। इससे आपके भविष्य पर नुकसान पहुंच सकता है।

टॅग्स :न्यू ईयरवास्तु शास्त्रवास्तु टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

क्राइम अलर्टनववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे, 2025 से 56 फीसदी अधिक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग