लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि: इन व्हॉट्सऐप मैसेजेस से दें अपने परिवार वालों को महानवमी की बधाई

By मेघना वर्मा | Updated: October 17, 2018 15:26 IST

Navratri, Durga puja, Ashtami wishes, Greeting, Images, Facebook, whatsapp Messages, Quotes in hindi: 18 अक्टूबर को नवरात्रि का नौवां दिन पड़ रहा है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है।

Open in App

हिन्दू मान्यताओं में नवरात्रि का दिन बेहद पवित्र माना जाता है। आदि शक्ति मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि के 9 दिनों में मां के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के 9 दिन ना सिर्फ लोग उपवास रखते हैं बल्कि महाअष्टमी और महानवमी के दिन अपने घर में कुंवारी कन्याओं को कंजक भी खिलाते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में मां की मन से पूजा करने पर मन की सारी मुरादें पूरी हो जाती है। 

18 अक्टूबर को नवरात्रि का नौवां दिन पड़ रहा है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। इस देवी को सिद्धियों की देवी भी कहा जाता है। माना जाता है कि महानवमी के दिन इनकी उपासना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।  

आप भी नवरात्रि के इस खास मैके पर अपने खास को नवरात्रि की शुभकामनाएं भेज उन्हें महानवमी की बधाइयां दे सकते हैं। 

1. लक्ष्मी का हाथ होसरस्वती का साथ होगणेश का निवास होऔरमां दुर्गा का आशीर्वाद से आपके जीवन में प्रकाश हो। हैप्पी महा-नवमी

2. मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके मन की हर मुराद पूरी हो। हैप्पी महानवमी।

3. जी लो जी भर के, मां तुम्हारे साथ हैकिसी से क्या घबराना जब सिर पर मां दुर्गा का हाथ है। हैप्पी महानवमी। 

4. लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार, हर्षित हुआ मन पुलिक हुआ संसार,नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार। हैप्पी महानवमी। 

5. देवी के कदम आपके घर में आएंआप खुशियों से नहाएंपरेशानियां आपसे आंखें चुराएमहानवमी की आपको शुभकामनाएं।हैप्पी महानवमी। 

6. क्या मांग रखूं मां मुझे है सब कुछ मिलाखुशकिस्मत हूं मैं जो मुझे नवमी के दिन मां दुर्गा की अराधना का मौका मिला। हैप्पी महानवमी। 

7. मां की ज्योति से प्रेम मिलता है,सबके दिलों को आनंद मिलता है,जो भी जाता है माता के द्वार,उसे कुछ ना कुछ जरूर मिलता है। हैप्पी महानवमी। 

8. सारा जहां है जिसके शरण में, नमन है उस मां के चरण में, हम है उस मां के चरणों की धूल, आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल। हैप्पी महानवमी।  

9. ये मुक्ति का धाम भी है मांभक्तों की भक्ति का आधार है मांहमारी रक्षा का आधार है तू मांहैप्पी महानवमी

10. आया है मां दुर्गा का त्योहार, लाया है जीवन में खुशियों की बहार,सदा बना रहे मां शेरावाली का आशीर्वाद,शुभ हो आपको महानवमी का ये त्योहार। हैप्पी महानवमी। 

टॅग्स :नवरात्रिइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल