Navratri 2020: नवरात्रि में राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

By गुणातीत ओझा | Published: October 11, 2020 05:04 PM2020-10-11T17:04:47+5:302020-10-11T17:04:47+5:30

अभी अधिकमास चल रहा है। अधिमास के चलते इस बार नवरात्र एक महीने की देरी से  शुरू होगा। शारदीय नवरात्रि का पर्व इस साल 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

navratri 2020 chant maa durga mantra according to your zodiac sign mata rani will bless you | Navratri 2020: नवरात्रि में राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

navratri 2020

Highlightsअधिमास के चलते इस बार नवरात्र एक महीने की देरी से  शुरू होगा।शारदीय नवरात्रि का पर्व इस साल 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

अभी अधिकमास चल रहा है। अधिमास के चलते इस बार नवरात्र एक महीने की देरी से  शुरू होगा। शारदीय नवरात्रि का पर्व इस साल 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि शुरू होती है। इस बार ये तिथि 17 अक्टूबर को है। पिछले साल 17 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के अगले दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई थी। लेकिन इस बार दो सितंबर से पितृपक्ष शुरू हुआ जो 17 सितंबर को समाप्त हो गया। 18 सिंतबंर से अधिमास लग गया। यह अधिकमास 28 दिन का है, इस अंतराल में कोई त्योहार नहीं मनाया जाता है और कोई भी शुभ कार्य भी नहीं किये जाते है। इसके चलते पूरे एक महीने के इंतजार के बाद 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की पूजा शुरू होगी। नवरात्रि में भक्त अपनी राशि के अनुसार मां नव दुर्गा के अलग अलग-अलग मंत्रों का जाप करें तो माता रानी उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगी। इससे जातक के घर में खुशियां बनी रहती है। तो आइये आपको बताते हैं आपकी राशि के अनुसार आपको कौन से मंत्र का जाप नवरात्रि पूजा में करना चाहिए ...

मेष राशि- ॐ ह्रीं उमा देव्यै नम:। अथवा ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:।

वृषभ राशि- ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नम:

मिथुन राशि- ॐ दुं दुर्गायै नम:

कर्क राशि- ॐ ललिता देव्यै नम:

सिंह राशि- ॐ ऐं महासरस्वती देव्यै नम:

कन्या राशि- ॐ शूल धारिणी देव्यै नम:

तुला राशि- ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नम:

वृश्चिक राशि- ॐ शक्तिरूपायै नम: / ॐ क्लीं कामाख्यै नम:

धनु राशि- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

मकर राशि- ॐ पां पार्वती देव्यै नम:

कुंभ राशि- ॐ पां पार्वती देव्यै नम:

मीन राशि- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नम:

Web Title: navratri 2020 chant maa durga mantra according to your zodiac sign mata rani will bless you

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे