लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: मां दुर्गा का 10 करोड़ के सोने-चांदी के गहनों से किया श्रृंगार, 12 करोड़ में बना मौर्यकालीन स्वर्णिम पंडाल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 4, 2019 14:45 IST

Kolkata Maa Durga Pandal Decoration Video: कोलकाता के वीआईपी रोड स्थित श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने देश का सबसे महंगा दुर्गा पंडाल बनाया है। निगरानी के लिए 300 प्राइवेट और पुलिस सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस पंडाल को करीब 150 कारीगरों ने 3 महीने में तैयार किया है।पंडाल के नजदीक मिशन चंद्रयान-2 का चमकता हुआ मॉडल बनाया गया है।

कोलकाता में हर साल एक से बढ़कर एक दुर्गा पंडाल की स्थापना की जाती है। साथ ही मां दुर्गा की भी महंगी से महंगी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस बार कोलकाता सोने सा दमक रहा है। इस नवरात्रि पर कोलकाता के वीआईपी रोड स्थित श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने देश का सबसे महंगा दुर्गा पंडाल बनाया है।

मौर्यकालीन महल की थीम पर बना पंडालजिस पंडाल की हम बात कर रहे हैं उसे मौर्यकालीन महल की थीम पर बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई करीब 100 फीट है। इस पंडाल को बनाने में 12 करोड़ का खर्च आया है। बांस, लकड़ी और फाइबर से बने इस पंडाल को करीब 150 कारीगरों ने 3 महीने में तैयार किया है।

मां दुर्गा का 10 करोड़ के सोने-चांदी के गहनों से किया श्रृंगार" title="कोलकाता में मां दुर्गा का 10 करोड़ के सोने-चांदी के गहनों से किया श्रृंगार"/>
कोलकाता में मां दुर्गा का 10 करोड़ के सोने-चांदी के गहनों से किया श्रृंगार
जबरदस्त सिक्योरिटी व्यवस्थामां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, कार्तिकेय और गणपति की मूर्तियों को 10 करोड़ रुपए के सोने के गहनों से सजाया गया है। निगरानी के लिए 300 प्राइवेट और पुलिस सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

चंद्रयान-2 का मॉडल भी बनायापंडाल के नजदीक मिशन चंद्रयान-2 का चमकता हुआ मॉडल बनाया गया है। वीआईपी रोड के दोनों किनारों पर प्रकाश सज्जा के माध्यम से चंद्रयान के चांद तक पहुंचने तक के सफर को दिखाया गया। पांच दिन तक यह पंडाल खुला रहेगा। श्रीभूमि के स्पोर्टिंग क्लब के सचिव देवेंद्र गोस्वामी ने बताया कि अनुमान है कि 5 दिन में करीब 10 लाख से ज्यादा लोग पंडाल देखने पहुंचेंगे।

टॅग्स :नवरात्रिकोलकातादुर्गा पूजामां दुर्गाहिंदू त्योहारत्योहारपूजा पाठनवरात्री महत्वदशहरा (विजयादशमी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल