लाइव न्यूज़ :

Navaratri 2019: जानिए कहां है 1000 हाथों वाली मां दुर्गा का मंदिर, दर्शन करने पर भक्तों की सारी मुरादें होती हैं पूरी

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 3, 2019 12:57 IST

Shardiya Navratri Special: मंदिर में 551 देवी-देवताओं की मूर्तियों को बंगाली मूर्तिकारों ने बनाया था। मंदिर के संस्थापक का ऐसा दावा है कि मंदिर में विशेष एक हजार हाथ वाली महिषासुर मर्दनी विराजमान हैं, जो देशभर में कहीं और नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस मंदिर में मान्यता है कि श्रद्धालु देवी के सामने चुन्नी बांधकर अपनी कामना करते हैं।इस मंदिर का निर्माण करने में लगभग 2 साल का समय लगा।

भारत में मां दुर्गा के कई रूपों के दर्शन करने को मिलते हैं। इन्हीं में से एक ऐसा रूप भी है जिसे देखकर भक्त हैरान भी हो सकते हैं। मां दुर्गा के जिस रूप की हम बात कर रहे हैं वह उत्तरप्रदेश के कानपुर में दामोदर नगर में देखने को मिलता है। यहां पर जम्मू कटरा की तर्ज पर ही गुफावाला वैष्णोदेवी मंदिर स्थापित किया गया है। इस मंदिर में 1000 हाथों वाली मां महिषासुर मर्दिनी की प्रतिमा की स्थापना की गई है जो कि काफी अद्भुत है। 

सारी मनोकामनाएं होती हैं पूरी

मंदिर के पुजारी का ऐसा मानना है कि जो भी भक्त मां दुर्गा के इस रूप के दर्शन करता है उसकी सारी मनोकामाएं पूरी होती हैं। साथ ही मां भक्तों पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखती हैं। इस मंदिर के बनने के पीछे भी बड़ी वजह रही है। जिस बुलंदशहर निवासी केमिकल कारोबारी जयवीर सिंह राणा को एक बार सपने में मा दुर्गा के कन्या स्वरूप में दर्शन हुए थे। सपने में मां दुर्गा ने जम्मू कटरा की तरह ही गुफावाला मंदिर बनाने को कहा। इसके बाद उन्होंने वैष्णोदेवी मंदिर का निर्माण करने का निर्णय लिया।

मंदिर निर्माण ने लगा था 2 साल

इस मंदिर का निर्माण करने में लगभग 2 साल का समय लगा। जयवीर राणा ने बताया कि मंदिर में 551 देवी-देवताओं की मूर्तियों को बंगाली मूर्तिकारों ने बनाया था। जयवीर का ऐसा दावा है कि मंदिर में विशेष एक हजार हाथ वाली महिषासुर मर्दनी विराजमान हैं, जो देशभर में कहीं और नहीं हैं। इस मंदिर में मान्यता है कि श्रद्धालु देवी के सामने चुन्नी बांधकर अपनी कामना करते हैं और मां दुर्गा के प्रसन्न होने पर भक्तों की सारी मनोकामाएं पूरी होती हैं।

रामजन्म से लेकर कृष्ण की बाललीला तक का चित्रण

दामोदर नगर में मौजूद इस मंदिर में मां के सभी रूप का चित्रण, महाभारत युद्ध की लीलाएं, रामजन्म से रावणवध और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के साथ अन्य देवी-देवताओं के चित्रण श्रद्धालुओं को देखने को मिलते हैं। यानि इस मंदिर में रामजन्म से लेकर कृष्ण की बाललीला तक का चित्रण बखूबी तरीके से किया गया है। 

टॅग्स :नवरात्रिदुर्गा पूजामां दुर्गाहिंदू त्योहारत्योहारपूजा पाठनवरात्री महत्व
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल