लाइव न्यूज़ :

Narasimha Jayanti 2020: जब अपने बेटे को दंड देना चाहता था हिरण्यकशिपु, खंभे से प्रकट हुए थे नृसिंह भगवान-ऐसे की थी भक्त की रक्षा

By मेघना वर्मा | Updated: May 5, 2020 08:33 IST

अमर और अजेय बनने के लिए हिरण्यकशिपु कठोर तप किया। उसने जमीन, आकाश, दिन, रात, घर के अंदर और बाहर, मानव, देवता या जानवर किसी से भी ना मरने का वरदान प्राप्त किया और लोगों पर अत्याचार करने लगा। 

Open in App
ठळक मुद्देलोक कथाओं के अनसुार जब राक्षस हिरण्याक्ष की मौत हो गई तो उसका भाई हिरण्यकशिपु दुखी हुआ।हर साल नृसिंह की जयंती मनाई जाती है।

पुराणों में जिक्र मिलता है कि जब-जब धरती पर अत्याचार हुआ है, पाप बढ़ा है तब-तब भगवान श्रीहरि ने अवतार लेकर दुष्टों और पापियों का विनाश किया है। मानव और मानवता को पापों से मुक्ति दिलाई है। इसी अत्याचार को कम करने के लिए भगवान विष्णु ने नृसिंह का अवतार लिया था। 

हर साल नृसिंह की जयंती मनाई जाती है। माना जाता है कि वैसाख माह की चतुर्दशी को नृसिंह जी ने अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए अवतार लिया था। दुनिया में हिरण्यकशिपु के बढ़ते अत्याचार के लिए उसका नाश किया था। आइए आपको बताते हैं इस साल कब है नृसिंह जयंती और क्या है भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की कथा-

कब है नृसिंह जयंती

नृसिंह जयंती - 06 मईचतुर्दशी तिथि प्रारंभ - 11:22 PM-05 मईचतुर्दशी तिथि समाप्त - 07:44 PM - 6 मईनरसिंम्हा जयंती काल पूजा समय - 04:19 PM से 07:00 PM तक

जब कोहराम मचाने लगा हिरण्यकशिपु

लोक कथाओं के अनसुार जब राक्षस हिरण्याक्ष की मौत हो गई तो उसका भाई हिरण्यकशिपु दुखी हुआ और उसने सभी से बदला लेने की ठान ली। अमर और अजेय बनने के लिए उसने कठोर तप किया। उसने जमीन, आकाश, दिन, रात, घर के अंदर और बाहर, मानव, देवता या जानवर किसी से भी ना मरने का वरदान प्राप्त किया और लोगों पर अत्याचार करने लगा। 

पुत्र प्रहलाद था विष्णु भक्त

दैत्य हिरण्यकशिपु का पुत्र था प्रहलाद। उसके भगवान भक्ति से हिरण्यकशिपु नाराज था। अपने ही बेटे को वो इस वजह से कष्ट दिया करता था। भक्त प्रहलाद बचपन से ही श्रीहरी की अराधना करता था। एक बार प्रहलाद से नाराज होकर अपने राजदरबार में दंडित करने के लिए बुलाया।

खंभे से प्रकट हुए नृसिंह

जब प्रहलाद निडरता से सारी बातें करने लगा तो हिरण्यकशपु को और गुस्सा आ गया। क्रोध में उसने कहा कि तेरा भगवान सर्वस्व विद्यमान है तो दिखाई क्यों नहीं देता। इतना कहकर उसने अपने तलवार से एक खंभे पर जोरदार प्रहार किया और खंभे के फटते ही उसमें से भगवान नृसिंह प्रकट हुए। 

चीर डाला सीना

नृसिंह भगवान का आधा शरीर सिंह का और आधा मानव का था। उन्होंने दैत्य हिरण्यकशिपु को अपने जांघों पर लेते हुए उसके सीने को अपने नाखूनों से फाड़ दिया। और अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा की। 

टॅग्स :हिंदू त्योहारपूजा पाठभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग