नाग पंचमीः आज के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, इन्हें माना जाता है अशुभ

By गुणातीत ओझा | Published: July 25, 2020 09:19 AM2020-07-25T09:19:00+5:302020-07-25T09:19:00+5:30

Nag Panchami Date Importance, Puja Vidhi, Do's & Don't: नाग पंचमी के दिन अपने घर के बाहर द्वार पर दोनों ओर गोबर से सर्प की आकृति बनाकर उनका दही, अक्षत, पुष्म, मोदक, दूर्वा आदि से पूजन करना चाहिए।

Nag Panchami 2020 Date Importance puja vidhi and 5 things should not done on nag panchami | नाग पंचमीः आज के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, इन्हें माना जाता है अशुभ

नाग पंचमी के दिन इन कामों को करने से बचें।

Highlightsनाग पंचमी के दिन लोहे की कड़ाही या तवा आग पर नहीं चढ़ाएं और न ही इस दिन लोहे की कड़ाही पर भोजन पकाये।नागपंचमी के दिन धरती पर हल नहीं चलाएं।

Nag Panchami 2020: हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला नाग पंचमी का पर्व इस बार आज 25 जुलाई (शनिवार) को है। नाग को भगवान शिव के आभूषण के तौर पर भी देखा जाता है। ऐसे में सावन में नागों की पूजा इस मौके को और भी महत्वपूर्ण बना देती है। मान्यता है कि नाग पंचमी की पूजा करने से नाग देवता खुश होते हैं और कालसर्प दोष कम हो जाता है। साथ ही घर से बदहाली भी दूर होती है। इन दिन भक्त सापों को दूध पिलाते हैं और मन्नत मांगते हैं।

नाग पंचमी के दिन अपने घर के बाहर द्वार पर दोनों ओर गोबर से सर्प की आकृति बनाकर उनका दही, अक्षत, पुष्म, मोदक, दूर्वा आदि से पूजन करना चाहिए। साथ ही ब्राह्मण को भोजन करना चाहिए और जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। मान्यता है कि जो शख्स भी नाग पंचमी का व्रत और पूजन करना है, उसकी कामनाएं पूरी होती है। हालांकि, कई ऐसी बातें भी हैं जिसका ध्यान नाग पंचमी के दिन साधक को करना चाहिए। जानिए, नाग पंचमी के दिन कौन से काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Nag Panchami 2020: नागपंचमी पर भूल कर भी नहीं करें ये काम

1. नाग पंचमी के दिन लोहे की कड़ाही या तवा आग पर नहीं चढ़ाएं और न ही इस दिन लोहे की कड़ाही पर भोजन पकाये।

2. नागपंचमी के दिन धरती पर हल नहीं चलाएं।

3. नागपंचमी के दिन भूमि नहीं खोदनी चाहिए। साथ ही न ही इस दिन साग काटना चाहिए।  

4. नागपंचमी के दिन सुई-धागे से किसी तरह की सिलाई आदि भी नहीं करनी चाहिेए।

5. कई क्षेत्रों में किसान अपनी नई फसल का तब तक प्रयोग नहीं करते जब तक उसका रोट नाग देवता को नहीं चढ़ाया जाए।

Web Title: Nag Panchami 2020 Date Importance puja vidhi and 5 things should not done on nag panchami

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे