लाइव न्यूज़ :

नाग पंचमी पर सांप को दूध पिलाना कितना सही? क्या इससे होती है सांप की मौत! क्या है सच्चाई, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2019 11:57 IST

नाग पंचमी हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। मान्यता है कि नाग पंचमी की पूजा करने से कालसर्प दोष कम हो जाता है। इस साल नाग पंचमी 5 अगस्त को है। नाग पंचमी के दिन सर्पों की पूजा और उन्हें दूध पिलाने की मान्यता है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू मान्यताओं मेंं सांप को दूध पिलाना बहुत शुभ माना गया हैनाग पंचमी पर हर साल सांप को पिलाई जाती है दूध, पर विज्ञान कुछ और कहता हैभारत में सांप को नाग पंचमी के दिन दूध पिलाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है

हिंदू मान्यताओं में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस पूरे महीने भगवान शिव की पूजा से बहुत लाभ मिलता है और साधक के सभी कष्ट दूर होते हैं। सावन महीने में सोमवार व्रत, शिवरात्रि और रक्षाबंधन के अलावा नाग पंचमी का भी विशेष त्योहार आता है। चूकी सर्पों का भगवान शिव से सीधा नाता है और वे शिव के आभूषण के तौर पर देखे जाते हैं, इसलिए इस मास में नाग पंचमी की पूजा का भी बहुत महत्व है। 

नाग पंचमी हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। मान्यता है कि नाग पंचमी की पूजा करने से कालसर्प दोष कम हो जाता है। इस साल नाग पंचमी 5 अगस्त को है। नाग पंचमी के दिन सर्पों की पूजा और उन्हें दूध पिलाने की मान्यता है। सांप को नाग पंचमी के दिन दूध पिलाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। हालांकि, सर्पों को दूध पिलाने की बात पर विज्ञान कुछ और कहता है। 

विज्ञान के अनुसार सांप को दूध पिलाना ठीक नहीं क्योंकि इससे सर्पों का ही नुकसान होता है और उनकी मौत भी हो सकती है। आइए जानते हैं सांप को दूध पिलाने की मान्यता पर विज्ञान और आस्था क्या कहते हैं.....

Naag Panchami: सांप को दूध पिलाने की धार्मिक मान्यता  

नाग पंचमी के दिन भगवान शिव के मंदिर के बाहर अक्सर सपेरे सांप के साथ नजर आते हैं। वे घूम-घूम कर नागों के दर्शन करवाते हैं मंदिर में आने-जाने वाले भक्त इन सांपों को दूध पिलाने की भी कोशिश करते हैं। साथ ही फूलों और चावल का अर्पण कर इनकी पूजा की जाती है और लोग दान देते हैं। ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन सर्प को दूध पिलाने से नांगदंश का खतरा नहीं होता और घर अन्न-धन के भंडार से भरा होता है। साथ ही इस दिन सांप को दूध पिलाने से कालसर्प दोष कम होता है। हालांकि, विज्ञान सांप को दूध पिलाने की बात को सही नहीं ठहराता है।

Naag Panchami: विज्ञान के अनुसार सांप को दूध पिलाना ठीक नहीं

आस्था भले ही सांप को दूध पिलाने की बात कहती है लेकिन विज्ञान की मानें तो सांप स्तनधारी जीव नहीं बल्कि रेप्टाइल है। रेप्टाइल जीव दूध को हजम नहीं कर सकते। ऐसे में दूध पीने से सांप की आंत में संक्रमण हो सकता है और उसती मृत्यु तक हो सकती है। दरअसल, सांप का पाचन तंत्र ऐसा नहीं होता कि वह दूध को पचा सके। सांप मांसाहारी रेप्टाइल जीव है जबकि दूध का सेवन स्तनधारी करते हैं। ऐसे में सांप को दूध पिलाना एक तरह से उन्हें ही नुकसान पहुंचाने जैसा है।

 Naag Panchami: नुकसान के बावजूद सांप नाग पंचमी पर दूध क्यों पीते हैं?

दरअसल, नाग पंचमी से महीने-डेढ़ महीने पहले ही सपेरे जंगल से सांपों को पकड़ते हैं और उन्हें भूखा-प्यासा छोड़ देते हैं। यही नही, निर्ममता की हद ये होती है कि उनके विषदंत तक को निकाल लिया जाता है। कई दिनों तक भूखे रहने और एक डिब्बे में बंद रहने के बाद सांप कमजोर पड़ जाते हैं। ऐसे में जब उनके सामने बहुत दिनों बाद जब कोई द्रव्य या दूध रखा जाता है तो वे इसे पी जाते हैं। हालांकि, ये उनके लिए बाद में नुकसानदेह होता है और बाद में उनकी मृत्यु तक हो जाती है।   

टॅग्स :नाग पंचमीभगवान शिवसावन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य