Nag Panchami: नाग पंचमी के दिन भूलकर भी नहीं करें ये 5 काम, इन्हें माना जाता है अशुभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 1, 2019 10:42 AM2019-08-01T10:42:53+5:302019-08-01T11:16:03+5:30

Nag Panchami Date Importance, Puja Vidhi, Do's & Don't: नाग पंचमी के दिन अपने घर के बाहर द्वार पर दोनों ओर गोबर से सर्प की आकृति बनाकर उनका दही, अक्षत, पुष्म, मोदक, दूर्वा आदि से पूजन करना चाहिए।

Nag Panchami 2019 Date Importance puja vidhi and 5 things should not done on nag panchami | Nag Panchami: नाग पंचमी के दिन भूलकर भी नहीं करें ये 5 काम, इन्हें माना जाता है अशुभ

नाग पंचमी पर रखना चाहिए इन बातों का ध्यान (फाइल फोटो)

Highlightsसावन में शुक्ल पक्ष की नाग पंचमी इस बार 5 अगस्त को हैनागों को माना जाता है भगवान शिव का आभूषण, सोमवार का दिन होने से ये नाग पंचमी होगा और विशेष नाग पंचमी की पूजा करने से कालसर्प दोष कम होता है

Nag Panchami 2019: हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला नाग पंचमी का पर्व इस बार 5 अगस्त (सोमवार) को पड़ रहा है। नाग को भगवान शिव के आभूषण के तौर पर भी देखा जाता है। ऐसे में सावन में नागों की पूजा इस मौके को और भी महत्वपूर्ण बना देती है। मान्यता है कि नाग पंचमी की पूजा करने से नाग देवता खुश होते हैं और कालसर्प दोष कम हो जाता है। साथ ही घर से बदहाली भी दूर होती है। इन दिन भक्त सापों को दूध पिलाते हैं और मन्नत मांगते हैं।

नाग पंचमी के दिन अपने घर के बाहर द्वार पर दोनों ओर गोबर से सर्प की आकृति बनाकर उनका दही, अक्षत, पुष्म, मोदक, दूर्वा आदि से पूजन करना चाहिए। साथ ही ब्राह्मण को भोजन करना चाहिए और जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। मान्यता है कि जो शख्स भी नाग पंचमी का व्रत और पूजन करना है, उसकी कामनाएं पूरी होती है। हालांकि, कई ऐसी बातें भी हैं जिसका ध्यान नाग पंचमी के दिन साधक को करना चाहिए। जानिए, नाग पंचमी के दिन कौन से काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Nag Panchami 2019: नागपंचमी पर भूल कर भी नहीं करें ये काम

1. नाग पंचमी के दिन लोहे की कड़ाही या तवा आग पर नहीं चढ़ाएं और न ही इस दिन लोहे की कड़ाही पर भोजन पकाये।

2. नागपंचमी के दिन धरती पर हल नहीं चलाएं।

3. नागपंचमी के दिन भूमि नहीं खोदनी चाहिए। साथ ही न ही इस दिन साग काटना चाहिए।  

4. नागपंचमी के दिन सुई-धागे से किसी तरह की सिलाई आदि भी नहीं करनी चाहिेए।

5. कई क्षेत्रों में किसान अपनी नई फसल का तब तक प्रयोग नहीं करते जब तक उसका रोट नाग देवता को नहीं चढ़ाया जाए।

English summary :
Nag Panchami 2019: The festival of Nag Panchami celebrated on the fifth day of the Shukla Paksha every year is being held this August 5 (Monday).


Web Title: Nag Panchami 2019 Date Importance puja vidhi and 5 things should not done on nag panchami

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे