हमारे शरीर पर मौजूद तिल खोलते हैं कई बड़े राज! किसी महिला के कान पर हो तिल तो होता है ये मतलब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 29, 2020 01:43 PM2020-02-29T13:43:45+5:302020-02-29T13:43:45+5:30

तिल को लेकर कई रोचक बातें कही जाती रही हैं। शरीर के कुछ हिस्सों पर तिल का होना शुभ तो कुछ को अशुभ भी माना गया है। जानिए, शरीर के विभिन्न हिस्सों पर तिल का क्या होता है मतलब?

Moles in woman, girl and men body and its meaning according to samudrik shastra | हमारे शरीर पर मौजूद तिल खोलते हैं कई बड़े राज! किसी महिला के कान पर हो तिल तो होता है ये मतलब

जानिए, शरीर पर मौजूद तिल और उसका मतलब

Highlightsतिल को लेकर समुद्रशास्त्र के अनुसार होते हैं कई रोचक मतलब पेट पर तिल वाला शख्स होता है भोजन का प्रेमी, महिलाओं से जुड़े भी मिलते हैं कई संकेत

हमारे शरीर में तिल होना बहुत आम बात है। हर किसी के शरीर पर किसी न किसी जगह पर तिल आम तौर पर मौजूद रहता है। कई लोगों के शरीर पर काफी जगहों पर भी तिल होते हैं। यह तिल जन्म से भी हो सकते हैं और बाद में भी हो सकते हैं। ज्योतिष की मानें तो शरीर पर तिल होने का एक खास महत्व होता है। 

समुद्रशास्त्र में तिल से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं। इसके अनुसार तिल का हमारे शरीर के कुछ खास हिस्सों पर होना शुभ संकेत देता है। वहीं, कई बार ये अशुभ संकेत भी होता है। आईए जानते हैं तिल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां...

1. समुद्रशास्त्र के अनुसार अगर किसी शख्स के पेट पर तिल होता है तो ये व्यक्ति धन और आर्थिक मामलों में वैभव से भरा होता है। ऐसा व्यक्ति खाने का भी बहुत शौकीन होना है।

2. अगर किसी महिला के कान पर तिल हो तो महिलाओं के लिए ये शुभ संकेत हैं। उन्हें आभूषणों की कमी नहीं होती और हमेशा इन्हें पहनने का सुख भी मिलता है।

3. महिलाओं के माथे के दाहिनी ओर तिल का होना धन का सूचक है। ऐसी महिलाएं आगे जाकर भी संपन्‍न परिवार का हिस्‍सा बनती हैं।  

4. महिला की नाभि के थोड़ा नीचे अगर तिल हो तो उसे पैसों की कमी नहीं होती। ऐसी महिलाएं बहुत आकर्षक भी होती हैं।


 
5. महिलाओं के पांव पर तिल होना भी शुभ माना गया है। ऐसी महिलाएं को भाग्य में विदेश यात्रा का योग रहता है और वे काफी आगे जाती हैं।

6. अगर किसी व्यक्ति के पैर के अंगूठे पर तिल होता है तो ये तिल धन का संकेत देता है। ऐसे व्यक्ति यश प्राप्त करने वाले होते हैं।

7. जिल महिला के गाल पर तिल होता है, उसे अच्छा पति मिलता है। वहीं, वे महिलाएं जिनकी नाक के दाहिने हिस्से पर तिल होता है वह जीवन में सुख, धन सम्पत्ति का सुख भोगती हैं।

8. ऐसी महिलाएं जिनके जांघ पर तिल होता है वे सुखी और संपन्‍न परिवार में जाती हैं और अच्छा जीवन बिताती हैं। वहीं, ठोड़ी पर तिल वाले लोग खूबसूरत होते हैं।

9. समुद्रशास्त्र के मुताबिक अगर किसी शख्स की नाभि और जननांग के बीच में तिल हो तो उनके पास धन की कमी नहीं होती है।

10. यदि किसी व्यक्ति के दोनों भौंहों के बीच तिल है तो ऐसा कहा जाता है कि उनका वैवाहिक जीवन सुखी होता है। वे आर्थिक रूप से भी मजबूत होते हैं।

Web Title: Moles in woman, girl and men body and its meaning according to samudrik shastra

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे