लाइव न्यूज़ :

मोहिनी एकादशी 2019: व्रत से मिलता है सौन्दर्य, आकर्षण, शुभ मुहूर्त में करें ये 4 काम

By गुलनीत कौर | Updated: May 15, 2019 07:16 IST

मोहिनी एकादशी का व्रत करने से सांसारिक मोह से मुक्ति मिलती है। इस एकादशी के दिन पीले वस्त्र पहनने और पीली वस्तुएं दान करने से विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।

Open in App

आज यानी 15 मई 2019, दिन बुधवार को भगवान विष्णु को समर्पित मोहिनी एकादशी है। यह भगवान विष्णु के स्त्री रूप को समर्पित दिन है। प्रति वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु के स्त्री रूप के लिए व्रत एवं पूजन किया जाता है। पुराणों में उनके स्त्री रूप को 'मोहिनी' के नाम से जाना गया है इसलिए इस एकादशी का नाम मोहिनी एकादशी पड़ा। 

मोहिनी एकादशी 2019 तिथि, पूजा का समय (Mohini Ekadashi Vrat date, time, vidhi)

पंचांग के अनुसार 14 मई यानी मंगलवार की दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर ही वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी जो कि अगले दिन 15 मई, दिन बुधवार की सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक चलेगी। चूंकि तिथि के प्रारंभ होने के बाद सूर्य उदय 15 मई से हो रहा है इसलिए एकादशी का व्रत एवं पूजन 15 मई को ही किया जाना उचित माना गया है। 15 मई की सुबह जल्दी उठकर, स्नान, पूजा करके व्रत का संकल्प लिया जाता सकता है।

मोहिनी एकादशी व्रत के लाभ (Mohini Ekadashi Vrat benefits)

- मोहिनी एकादशी का व्रत करने से सांसारिक मोह से मुक्ति मिलती है- इस एकादशी के दिन पीले वस्त्र पहनने और पीली वस्तुएं दान करने से विष्णु का आशीर्वाद मिलता है- मोहिनी एकादशी का व्रत करने से सौन्दर्य और आकर्षण भी बढ़ता है- भगवान विष्णु के स्त्री रूप को समर्पित यह व्रत बुद्धि भी बढ़ाता है- मोहिनी एकादशी का शास्त्रों में बेहद महत्व है। इस व्रत को करने से सफलता के मार्ग खुलते हैं

यह भी पढ़ें: मोहिनी एकादशी बनाएगी मालामाल, सुबह के समय कर लें ये एक काम

मोहिनी एकादशी पर रूप, आकर्षण पाने के लिए करें ये 4 काम (Mohini Ekadashi Vrat do's and don'ts)

1) मोहिनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करके पीले वस्त्र धारण कर लें2) विष्णु की अराधना करें और पूजा में पीले वस्त्र, पीले फूल और फल अर्पित करें3) विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के सामने बैठ जाएं और तीन बार नारायण स्तोत्र का पाठ करें4) भगवान विष्णु के इस मन्त्र का कम से कम एक माला जाप करें - 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय'

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णुपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग