महिलाओं की आंख फड़कने का होता है ये बड़ा मतलब, जानें कब मिलता है शुभ और कब अशुभ समाचार

By मेघना वर्मा | Published: November 27, 2019 07:07 AM2019-11-27T07:07:19+5:302019-11-27T07:07:19+5:30

समुद्रशास्त्र या शकुनशास्त्र की मानें तो हमानेर शरीर के हर अंग के फड़कने का कुछ अगल मतलब होता है। ऐसा माना जाता है कि आंखों के फड़कने का संबध भविष्य में होने वाली घटनाओं से होता है। 

meaning of eye fluttering according to astrology, aankh phadakna for female in hindi | महिलाओं की आंख फड़कने का होता है ये बड़ा मतलब, जानें कब मिलता है शुभ और कब अशुभ समाचार

महिलाओं की आंख फड़कने का होता है ये बड़ा मतलब, जानें कब मिलता है शुभ और कब अशुभ समाचार

Highlightsमहिलाओं की आंख फड़कने का अलग-अलग संकेत हो सकता है।आंखों के फड़कने का संबध भविष्य में होने वाली घटनाओं से होता है। 

अक्सर आपने भी महसूस किया होगा कि आपकी आंखे फड़कना शुरू कर देती हैं। शरीर के अंगों का फड़कना एक सामान्य गतिविधि है। समुद्रशास्त्र या शकुनशास्त्र की मानें तो हमानेर शरीर के हर अंग के फड़कने का कुछ अगल मतलब होता है। ऐसा माना जाता है कि आंखों के फड़कने का संबध भविष्य में होने वाली घटनाओं से होता है। 

अगर आप महिला हैं तो आपकी आंख फड़कने से शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी। आइए हम आपको बताते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, आंख के फड़कने का क्या होता है संकेत और कौन सी आंख का फड़कना आपके लिए ला सकता है शुभ संदेश।

अगर फड़क रही है दायीं आंख

ज्योतिषविद्या की मानें तो अगर आपकी दायीं आंख का ऊपर वाला कोना फड़क रहा है तो ये संकेत होता है कि जल्द ही आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। आपको धन, यश की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। हालांकि दाईं आंख के नीचे का पलक फड़के तो वह चिंता का विषय हो सकता है। 

अगर फड़की बाईं ओर

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर बाई आंख फड़कती है तो आपके शत्रुओं से आपका संघर्ष बढ़ सकता है। यदि नीचे की फलक फड़कती है तो आपको अपने दुश्मनों के सामने नीचा देखना पड़ सकता है। 

फड़के बाईं आंख का एक कोना

अगर आपकी बाईं आंख के नाक की ओर का कोना फड़कता है तो इसे शुभ संकेत के तौर पर देखा जा सकता है। ऐसा होना ज्योतिषशास्त्र के हिसाब से पुत्र-प्राप्ति का सूचक हो सकता है। 

अगर फड़के दाईं आंख

महिलाओं की दाईं आंख का फड़कना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि आपकी अगर दायीं आंख फड़क रही है तो कुछ अपशगुन हो सकता है। 

 

Web Title: meaning of eye fluttering according to astrology, aankh phadakna for female in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे