लाइव न्यूज़ :

मई महीने में पड़ेंगे कुछ बड़े त्योहार, महत्वपूर्ण तिथियां, देखें पूरी लिस्ट

By गुलनीत कौर | Updated: May 4, 2019 13:35 IST

मई के महीने में शनि अमावस्या, अक्षय तृतीया, मदर्स डे जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे। यहां जानें सभी पर्वों की तारीख और मनाने के पीछे का कारण।

Open in App

मई का महीना यानी गर्मियों का बढ़ता हुआ मौसम। इस महीने में भारत के अमूमन सभी हिस्सों में अच्छी तरह गर्मी पड़ना शुरू हो जाती है। कई इलाकों में तो तापमान 40-45 डिग्री को भी पार कर जाता है। मौसम के अलावा धर्म की ओर रुख करें तो मई महीने में धार्मिक दृष्टि से कई पर्व मनाए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण तिथियां आती हैं। आइए सबके बारे में एक एक करके जानते हैं। 

4 मई वैशाख अमावस्या (Shani Amavasya 2019): हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वैशाख महीने की अमावस्या 4 मई, दिन शनिवार आई है। शनिवार के दिन होने की वजह से इसे शनि अमावस्या के रूप में मनाया जा रहा है। अतः इसदिन शनि देव को प्रसन्न करके लोग शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती, शनि दोष से मुक्ति पाने के हर मुमकिन प्रयास करेंगे।

7 मई अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2019): वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। इसदिन विशेष नक्षत्रों के ज्योतिषीय संयोग बनते हैं। इनके होने से यह तिथि बेहद फलदायी मानी जाती है। इसदिन लोग शुभ लाभ पाने के लिए धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना करते हैं। गरीबों में दान करते हैं। पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। 

6 से 7 मई रमजान (Ramadan 2019): रमजान को इस्लाम में रहमत और बरकत का पाक महीना माना जाता है। यह इस वर्ष 6 या 7 मई से शुरू हो रहा है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे यानी उपवास करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र महीने रोजे रखने, नमाज और कुरआन पढ़ने, दुआ करने, जकात देने आदि से अल्लाह तआला रोजेदारों की तमाम गुनाह माफ कर देते हैं।

12 मई मदर्स डे (Mother's Day 2019): दुनिया की तमाम माओं को समर्पित मदरस डे का पर्व इस वर्ष 12 मई, दिन रविवार को मनाया जा रहा है। मदरस डे हमेशा ही मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसदिन माओं को समर्पित विशेष थीम रखी जाती है। बच्चे अपने अपने तरीके से अपनी मां को खुश करने का प्रयास करते हैं। मदर्स डे पर दुनिया भर में कई कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: 12 मई को 'मदर्स डे', इन तोहफों से करें अपनी मां को खुश, कीमत 500 रूपये से कम

18 मई बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2019): विशास मास की पूर्णिमा को बौद्ध धर्म के देवता भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव मनाया जाता है। बौद्ध कहानियों के मुताबिक भगवान बुद्ध का जन्म वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि पर ही हुआ था। इन्हें भगवान विष्णु का 9वां अवतार भी माना जाता है। भारत समेत दुनिया भर में इसदिन को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। 

टॅग्स :अक्षय तृतीयाअमावस्यापूर्णिमामदर्स डेरमजान
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

पूजा पाठRamadan 2026: मक्का-मदीना में 'ऐतिकाफ़' लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग