लाइव न्यूज़ :

कुंभ 2019: मौनी अमावस्या के दूसरे शाही स्नान पर 2 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

By भाषा | Updated: February 4, 2019 08:58 IST

मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद होने के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Open in App

मौनी अमावस्या पर सोमवार को दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने यहां कुम्भ मेले में गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

आईसीसीसी के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि रविवार शाम छह बजे तक एक करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया था और रविवार रात्रि 12 बजे से सोमवार सुबह सात तक एक करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवती अमावस्या होने की वजह से स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रात से ही मेला क्षेत्र में डटे हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि शाम तक 3-4 करोड़ लोगों के स्नान करने की उम्मीद है।

 

मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद होने के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक एस.एन. साबत ने कहा, ‘‘मकर संक्रांति के स्नान की तुलना में हमने सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी है। आपात स्थिति से निपटने का भी अभ्यास किया गया है। साथ ही रेलवे की निगरानी व्यवस्था और मेले की निगरानी व्यवस्था के बीच सामंजस्य स्थापित किया गया है।”

आईजी (कुंभ मेला) के.पी. सिंह ने बताया था, “सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात किए हैं।”

प्रयागराज के मंडलायुक्त आशीष गोयल ने कहा, “हमने भीड़ नियंत्रण, सफाई व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक की है। मैंने आईजी और एडीजी के साथ नगर का हवाई सर्वेक्षण करके स्थिति का जायजा लिया है। सभी जगह स्थिति नियंत्रण में है।

टॅग्स :मौनी अमावस्याकुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVideo: कुंभ मेला फेम मोनालिसा ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, पुलिस से मांगी थी मदद

पूजा पाठMauni Amavasya 2026 Upay: जीवन में सुख-शांति और धन-वैभव पाने के लिए मौनी अमावस्या पर करें ये 5 आसान उपाय

पूजा पाठत्रयंबकेश्वर-नासिक 2027 सिंहस्थ कुंभ मेलाः पुरोहित-कनिष्ठ सहायक पुरोहित पाठ्यक्रम शुरू, हर वर्ग सदस्य कर सकते कोर्स?, जानिए योग्यता और आयु सीमा

पूजा पाठHaridwar Ardh Kumbh 2027: अखाड़ा परिषद ने शाही स्नान का कार्यक्रम घोषित किया, तैयारियां जारी

पूजा पाठKumbh Mela: प्रयागराज के बाद अब कहां और कब लगेगा कुंभ मेला? जानें यहां

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप