Masik Shivaratri 2020: मासिक शिवारात्रि आज, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 10 सामग्री, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

By मेघना वर्मा | Published: May 20, 2020 06:20 AM2020-05-20T06:20:47+5:302020-05-20T06:20:47+5:30

शिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा की जाती है। इस दिन शुभ फल पाने के लिए शिवलिंग पर कुछ चीजों को चढ़ाना चाहिए।

Masik Shivaratri 2020, importance shubh muhurat pujan vidhi in hindi | Masik Shivaratri 2020: मासिक शिवारात्रि आज, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 10 सामग्री, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

Masik Shivaratri 2020: मासिक शिवारात्रि आज, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 10 सामग्री, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

Highlightsशिवरात्रि का पर्व प्राचीन काल से ही मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

भगवान शिव की की पूजा के लिए शिवरात्रि की दिन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। हर माह आने वाली शिवरात्रि पर लोग भगवान शिव और पार्वती की पूजा करते हैं। हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। आज यानी 20 मई को मासिक शिवरात्रि है। 

शिवरात्रि का पर्व प्राचीन काल से ही मनाया जा रहा है। हिंदू पुराणों में शिव रात्रि के व्रत का महत्व भी बताया गया है। शास्त्रों की मानें तो देवी लक्ष्मी, इंद्राणी, सरस्वती, गायत्री, सीता और पार्वती ने भी शिवरात्री का व्रत करके भगवान शिव का पूजन किया था। इस दिन पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। सिर्फ यही नहीं मान्यता ये भी है कि इस दिन पूजा करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। 

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीज

शिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा की जाती है। इस दिन शुभ फल पाने के लिए शिवलिंग पर कुछ चीजों को चढ़ाना चाहिए-

1. जल
2. शद्ध घी
3. दूध
4. शक्कर
5. शहद
6. दही
7. बेल पत्र
8. धतूरा
9. भांग
10. सफेद रंग का फूल

मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि

1. मासिक शिवरात्रि वाले दिन सूर्योदय से पहले उठें।
2. स्नान आदि करके भगवान शिव का ध्‍यान कर व्रत का संकल्‍प लें।
3. भगवान शिव की मूर्ती की स्थापना करके विधि-विधान से उसका पूजन करें। 
4. शिव पूजा करते समय ऊं नम: शिवाय का लगातार जप करें।
5. शिव की पूजा करते समय शिव पुराण, शिव स्तुति, शिव अष्टक, शिव चालीसा और शिव श्लोक का पाठ करें।
6. शिव पूजन करने के बाद भगवान को भोग लगाएं। 
7. पूजा के बाद प्रसाद वितरण करें।
8. अब दान के बाद व्रत खोलें।

Web Title: Masik Shivaratri 2020, importance shubh muhurat pujan vidhi in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे