लाइव न्यूज़ :

6 नवंबर तक करें ये उपाय, भविष्य में खुलेंगे सफलता के मार्ग

By गुलनीत कौर | Updated: May 4, 2018 08:00 IST

अगले 6 महीने के लिए मंगल ग्रह मकर राशि में रहेंगे, जानें इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए क्या करें।

Open in App

2 मई बुधवार शाम से मंगल ग्रह ने मकर राशि में गोचर किया है। मकर राशि में यह ग्रह उच्च स्थान पर विराजित रहेगा। करीब 6 महीने से राशि में रहने के बाद 6 नवंबर को राशि परिवर्तित कर मंगल का कुंभ राशि में गोचर होगा। लेकिन इस बीच इस ग्रहीय परिवर्तन का ज्योतिष की सभी राशियों पर प्रभाव होगा। यदि आप मंगल ग्रह के इस राशि परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव से बचना चाहते हैं तो ज्योतिष उपायों का सहारा लें। 

मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के उपाय:

-भूमिपुत्र मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए हर मंगलवार व्रत करें। इस व्रत में फलाहार का सेवन करें और नमक तथा खट्टी चीजें ग्रहण ना करें।-मंगल देव की कृपा पाने के लिए दिनभर में एक समय बिना नमक वाला भोजन करें-रोजाना या कम से कम हर मंगलवार हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक या बजरंग बाण पाठ करें-हर मंगलवार मूंगा, गेहूं, मसूर, लाल वस्त्र, गुड़, बताशे आदि में से किसी एक वास्तु का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मंगल देव प्रसन्न होते हैं-उपरोक्त वस्तुओं के अलावा तांबे के बर्तन, लाल चन्दन, लाल गाय, केसर आदि का भी दान करें-मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का रोजाना जाप करें- ॐ अं अंगारकाय नम:'

यह भी पढ़ें: मई के महीने में आने वाले हैं ये व्रत-त्योहार, 16 से लगेगा मलमास

करें ये एक उपाय:

यदि कुंडली में मंगल ग्रह संबंधी को दोष है या मंगल का बुरा प्रभाव आपके ऊपर है तो शास्त्रों में बताया गया एक उपाय आपके काम आ सकता है। उपाय के अनुसार किसी भी सप्ताह में मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाएं और वहां विधिवत पूजा करने के बाद भगवान को 9 लड्डू और 9 केले का भोग लगाएं। आप चाहे तो मूंग का हलवा भी चढ़ावे के रूप में चढ़ा सकते हैं। पूजा एवं भोग लगाने के बाद लाल रूमाल में गुड़ बांधकर किसी मजदूर या गरीब को दान में दें। इस एक उपाय को यदि बताए गए नियमों का पालन करते हुए किया जाए तो हनुमान जी की कृपा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मंगल देव की कृपा भी प्राप्त होती है। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग