लाइव न्यूज़ :

मकर संक्रांति है आपस में प्रेम बढ़ाने का त्यौहार, इसके बाद प्रारंभ होते हैं सभी मांगलिक कार्य

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 15, 2019 10:06 IST

Open in App

प्रज्ञायोगी आचार्यश्री गुप्तिनंदीजी गुरुदेव ने कहा कि मकर संक्रांति का त्यौहार आपस में प्रेम बढ़ाने का त्यौहार है. वे सोमवार को महल गांधीगेट रेणुका प्लाजा अपार्टमेंट स्थित सूरज जैन पेंढारी के निवास पर हुई धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि ज्योतिष के अनुसार सूर्य 30 दिन के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. सूर्य आज से मकर राशि में चला गया है और उत्तरायण शुरू हुआ है. इससे दीक्षा, विवाह, प्रतिष्ठा आदि पंचकल्याणक मांगलिक कार्य संभव हो सकेंगे.

साल में 12 संक्रांति होती है. इसे समझना जरूरी है. स्वास्थ विज्ञान, आयुर्विज्ञान, अलग रास्ता बताता है. मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन ऐसे 12 महीने सूर्य अपनी राशि बदलता है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य विमान है, सूर्य विमान में अकृतिम चैत्यालय है.

यह भी पढ़ें: नागा साधुओं की तरह कुंभ क्यों नहीं जाते अघोरी बाबा, जानें ये क्यों खाते हैं मुर्दों का मास

संक्रांति के दिन सूर्य की अमृत दृष्टि, अमृत किरणें होती हैं, उन किरणों का लाभ लेना चाहिए. इसके पीछे स्वास्थ विज्ञान है और अधिक सूर्य की किरणें हमारे अंदर चली जाए, इसके लिए तिल स्नान होता है. आपस में तिल गुड़ देना सामाजिक समरसता का प्रतीक है.

तिल गुड़ के समान मीठा बोलना चाहिए. आपस का प्रेम बढ़ाने का त्यौहार है, यह सामाजिक पर्व है, उसके पीछे स्वास्थ विज्ञान है, आयुर्विज्ञान है, धार्मिक कारण है. संचालन सूरज जैन पेंढारी ने किया.

टॅग्स :मकर संक्रांति
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ऐ वल्गर गाना मत गाओ यहां...': तेज प्रताप यादव ने गाने के बीच में सिंगर को अश्लील भोजपुरी गाना गाने से रोका | VIDEO

भारतमकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज में सियासी चहल-पहल?,  चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया स्वागत

क्राइम अलर्टमकर संक्रांति पर घर में मातम?, संगारेड्डी में पतंग की डोर से गला कटने से मजदूर की मौत और बीदर में पतंग के मांझे से गला कटने से संजीव कुमार होसमानी की मौत

भारतदही-चूड़ा भोज और खरमास खत्म?, बिहार में 'खेला', राजनीतिक संदेश और संभावित समीकरणों का इशारा

भारत'सूर्यदेव सबका कल्याण करें', पीएम मोदी ने मकर संक्रांति समेत पोंगल की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल