Makar Sankranti 2022: इस बार मकर संक्रांति के दिन राशि के अनुसार करें दान, धन-धान्य के भरेंगे भंडार

By रुस्तम राणा | Published: January 9, 2022 01:52 PM2022-01-09T13:52:49+5:302022-01-09T14:03:00+5:30

मकर संक्रांति पर्व इस साल 14 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों को दान करने से धन-धान्य के भंडार भर जाते हैं।

Makar Sankranti 2022 Rashi anusar dan on makar sankranti | Makar Sankranti 2022: इस बार मकर संक्रांति के दिन राशि के अनुसार करें दान, धन-धान्य के भरेंगे भंडार

मकर संक्रांति 2022: राशि के अनुसार दान

Makar Sankranti 2022: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन पुण्य प्राप्ति के लिए पवित्र नदी में स्नान, दान एवं शुभ कार्य किए जाते हैं। सूर्य देव के मकर राशि प्रवेश करने से मांगलिक पुनः प्रारंभ हो जाते हैं अर्थात इस दिन एक महीने चला आ रहा खरमास समाप्त हो जाता है। मकर संक्रांति पर्व इस साल 14 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजों को दान करने से धन-धान्य के भंडार भर जाते हैं। आप भी इस दिन अपनी राशि के अनुसार, ये उपाय कर सकते हैं - 

मेष: इस राशि के जातक को तिल, दाल, रेशमी कपड़ा, चादर का दान किसी जरूरतमंद को करना चाहिए। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी।

वृषभ: इस दिन उड़द दाल की खिचड़ी सहित वस्त्र और तिल का दान करें। काला तिल, काली उड़द, सरसों का तेल भी दान के लिए शुभ है।

मिथुन: इस राशि के जातक चादर, छाता का दान करना चाहिए। आपके लिए काला तेल, बेसन के लड्डू भी दान के लिए शुभ रहेंगे।

कर्क: इस दिन आपको वस्त्र और साबूदाना का दान करना चाहिए। साबुत हल्दी, पीला कपड़ा, पीतल के बर्तन, फल भी दान कर सकते हैं। इससे नौकरी में आ रही बाधा दूर होने की संभावना रहती है।

सिंह: मकर संक्रांति के दिन आपको स्नान आदि और सूर्य देव को जल अर्पण करने के बाद लाल कपड़ा, मसूर की दाल, कंबल आदि का दान करना चाहिए। गुड़ की गजक और तेल का दान भी शुभ है। इससे पारिवारिक विवाद खत्म होंगे।

कन्या: इस जातक को मकर संक्रांति पर हरे कपड़े, हरी सब्जियां, खिचड़ी आदि का दान करना चाहिए। तेल और उलड़ दाल का दान भी अच्छा रहता है।

तुला: इस राशि के जातक को सूती वस्त्रों का दान करना चाहिए। सफेद मिठाई, गुलाबी कपड़े भी दान के लिए शुभ हैं। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।

वृश्चिक: इन जातकों को गरीबों के बीच कंबल, खिचड़ी, मटर, फल और तिल-गुड़ का दान करना चाहिए। आपको मान-सम्मान और उच्च पद की प्राप्ति होगी।

धनु: इस दिन जातकों को चले की दाल दान करनी चाहिए। गुड़ की गजक, मूंगफली, तांबे के बर्तन आदि भी दान में किसी जरूरतमंद को दे सकते हैं।

मकर: ऐसे जातकों को खिचड़ी, कंबल, हरे वस्त्रों का दान करना चाहिए। इससे जीवन में धन की कमी दूर हो सकती है। किसी छात्र या विद्यार्थी को पुस्तक भी दान में दे सकते हैं। 

कुंभ: इस राशि के जातक अगर साबुन, वस्त्र, कंघी और अन्न का दान करें तो यह बहुत शुभ है। गर्म कपड़े और तेल का दान भी किया जा सकता है।

मीन: आपको मकर संक्रांति के दिन तिल, गुड़ और मूंगफली का दान करना चाहिए। साबूदाना, चादर या वस्त्र के दान भी किए जाने चाहिए।

Web Title: Makar Sankranti 2022 Rashi anusar dan on makar sankranti

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे