लाइव न्यूज़ :

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर सूर्यदेव इन 4 राशियों को पहुंचाएंगे महालाभ, देखें क्या इस लिस्ट में है आपकी राशि

By रुस्तम राणा | Updated: January 11, 2022 14:19 IST

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा, पिता, राजा, उच्च पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान आदि का कारक माना जाता है। सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं। तुला राशि में ये नीच के, तो मेष राशि में उच्च के माने जाते हैं।

Open in App

Makar Sankranti 2022:मकर संक्रांति 14 जनवरी, शुक्रवार को है। इस दिन सूर्य ग्रह दोपहर 02:43 बजे धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह यहां 13 फरवरी 2022 , रविवार को तड़के 03:41 बजे तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा, पिता, राजा, उच्च पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान आदि का कारक माना जाता है। सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं। तुला राशि में ये नीच के, तो मेष राशि में उच्च के माने जाते हैं। मकर संक्रांति पर सूर्य देव की कृपा चार राशि के जातकों पर विशेष रूप से पड़ने वाली है। ये चार राशियां इस प्रकार हैं-     

सिंह: सूर्य के मकर राशि में आने से सिंह राशि के जातकों को लाभ होने वाला है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को माता देने में सफल होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां समाप्त हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको जॉब में प्रमोशन मिल सकता है अथवा मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकती है। परिवार से धन लाभ का भी योग बन रहा है। उत्साहपूर्वक कार्यों को करेंगे, लेकिन वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।

कन्या: कार्य-व्यापार की दृष्टि से सूर्य ग्रह का यह गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप अपनी योजनाओं को लागू कर सकते हैं, जो आपकी उन्नति वाला हो सकता है। नौकरी में बड़े अधिकारियों का सहयोग। आप वाहन सुख भी प्राप्त कर सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ मधुर पल बिताएंगे। प्यार वाली तकरार भी देखने को मिल सकती है।

वृश्चिक: आपके जोश और उत्साह में खूब वृद्धि होगी। इस समय आप ऊर्जावान रहेंगे। जहां तक कार्यक्षेत्र की बात है तो यह अवधि आपके लिए लाभकारी होगी। लाभ के नए अवसर बनेंगे। आमदनी में खूब वृद्धि होगी। हालांकि आपको सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। आप अपनी मेहनत के दम पर अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की ओर से किसी तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन: सूर्य ग्रह का यह गोचर आपके लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान आप पूरे आम्मविश्वास के साथ कार्यों को करेंगे। मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे, धार्मिक आयोजनों में रुझान बढ़ेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। उन्हें मेहनत का फल मिलेगा।

टॅग्स :मकर संक्रांतिज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स