लाइव न्यूज़ :

इस मंदिर में भगवान शिव पर दूध के साथ चढ़ता है झाड़ू, बड़ी दिलचस्प है इसकी वजह

By मेघना वर्मा | Updated: November 18, 2019 12:50 IST

आगरा और मुरादाबाद के बीच स्थित छोटे से गांव सदत्बदी में स्थित पातालेश्वर मंदिर स्थित हैं। भगवान के शिव के इस मंदिर में उन्हें कई सारी चीजें अर्पित की जाती हैं। मगर जो सबसे अचम्भे की बात तो ये हैं कि इस मंदिर में भगवान शिव पर झाड़ू चढ़ाई जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार का दिन भगवान शिव का दिन कहा जाता है।इस दिन भगवान शिव को दूध अर्पित करना शुभ माना जाता है।

हिन्दू धर्म में बहुत सारी मान्यताएं हैं। भक्तों को उनके भगवान पर इतना भरोसा है कि वो अपने सारे-दुख और दर्द भगवान के सामने रख देते हैं। इसके लिए भक्त बड़े मन से अपने भगवान की पू्जा भी करते हैं और उन्हें चढ़ावा भी चढ़ाते हैं मगर क्या आपने कभी सुना है कि भगवान को फल, मिठाई और मिष्ठान के साथ झाड़ू भी चढ़ाई जाती हो। 

जी हां भारत में एक ऐसा मंदिर भी है। जहां दूध के साथ झाड़ू चढ़ाने का चलन है। आइए आपको बताते हैं देश के ऐसे ही मंदिर के बारे में जहां शिव जी पर दूध ही नहीं बल्कि झाड़ू चढ़ाने की परंपरा भी है। इस मंदिर का नाम है पातालेश्वर मंदिर।

आगरा और मुरादाबाद के बीच स्थित छोटे से गांव सदत्बदी में स्थित पातालेश्वर मंदिर स्थित हैं। भगवान के शिव के इस मंदिर में उन्हें कई सारी चीजें अर्पित की जाती हैं। मगर जो सबसे अचम्भे की बात तो ये हैं कि इस मंदिर में भगवान शिव पर झाड़ू चढ़ाई जाती है। लोगों का मानना है कि इस मंदिर में जो भक्त झाड़ू चढ़ाता है उसे किसी भी तरह त्वचा रोग नहीं होता। 

त्वचा रोगों से मिलता है छुटकारा

सोमवार के दिन इस मंदिर में जमकर भीड़ लगती है। भक्तों का मानना है कि इस मंदिर में चढ़ावा चढ़ाने से किसी भी तरह का त्वचा रोग नहीं होता। सिर्फ यही नहीं इस मंदिर में दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है। 

बताया जाता है कि यह मंदिर 150 साल पुराना है। जबकि इस मंदिर में झाड़ू चढ़ाने की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है। इस मंदिर में शिवलिंग स्थापित हैं। जिसे लोग चमत्कारिक भी कहते हैं। इस मंदिर में हर साल लोग बड़ी संख्या में आते हैं। और श्रद्धा के साथ यहां दर्शन करते हैं।  

टॅग्स :भगवान शिवपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल