Lathmar Holi 2022 Date: बरसाना की लट्ठमार होली कब खेली जाएगी? जानें कैसे शुरू हुई ये परंपरा

By रुस्तम राणा | Published: March 4, 2022 02:16 PM2022-03-04T14:16:08+5:302022-03-04T14:16:08+5:30

इस बार लट्ठमार होली 11 मार्च को खेली जाएगी। आइए जानते हैं लट्ठमार होली की विशेषता, परंपरा और इसका इतिहास।

lathmar holi 2022 date barsana lathmar holi significance and history | Lathmar Holi 2022 Date: बरसाना की लट्ठमार होली कब खेली जाएगी? जानें कैसे शुरू हुई ये परंपरा

Lathmar Holi 2022 Date: बरसाना की लट्ठमार होली कब खेली जाएगी? जानें कैसे शुरू हुई ये परंपरा

Lathmar Holi 2022:होली रंगों, उमंगों और प्रेम का त्योहार है। पूरे भारत में रंगों का यह उत्सव अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। लेकिन बरसाना में खेली जाने वाली लट्ठमार होली पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। दुनिया के कोने-कोने से लोग इसे देखने आते हैं। खासकर फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन यहां का नजारा देखने लायक होता है। बरसाने की लट्ठमार होली रंगों, फूलों के साथ-साथ डंडों से खेली जाती है। 

ऐसे खेली जाती है लट्ठमार होली

नंदगांव के लोग कमर पर फेंटा बांधकर बरसाने की महिलाओं के साथ होली खेलने पहुंचते हैं। इस लट्ठमार होली में महिलाएं पुरुषों पर लाठी बरसाती हैं और वे ढाल का इस्तेमाल कर उनकी लाठियों से बचने की कोशिश करते हैं। बरसाना की विश्वप्रसिद्ध लट्ठमार होली का आनंद लेने के लिए लोग दूर-दूर से मथुरा आते हैं।

बरसाना और नंदगांव में लट्ठमार होली

ऐसी मान्यता है कि बरसाना में राधा जी का जन्म हुआ था। परंपरा के अनुसार फाल्गुन की शुक्ल पक्ष की नवमी को नंदगांव के लोग होली खेलने बरसाना गांव आते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार द्वापर युग में भगवान कृष्ण बरसाना होली खेलने गये और बिना फगुवा (नेग) दिए ही वापस लौट आए।

राधा जी ने इसके बाद बरसाना की अपनी सभी सखियों को एकत्र किया और बताया कि कन्हैया बिना फगुवा दिए ही लौट गए हैं। इसलिए सभी को नंदगांव चलकर उनसे फगुवा लेना है। अगले दिन सभी गोपियां नंदगांव पहुंची। इस स्वरूप में आज भी ये होली मनाई जाती है।

लाठी और ढाल के साथ खेली जाती है होली

कहा जाता है कि बरसाना में होली खेलते समय कृष्ण जी दूसरी गोपियों और राधा जी के साथ ठिठोली करते हैं, जिसके बाद सारी गोपियां उन पर डंडे बरसाती हैं। गोपियों के डंडे से बचने के लिए नंदगाव के गोपी लाठी और ढाल का सहारा लेते हैं। इसी लीला का आयोजन आज तक किया जा रहा है। पुरुषों को यहां हुरियारे और महिलाओं को हुरियारन कहा जाता है।

 

Web Title: lathmar holi 2022 date barsana lathmar holi significance and history

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे