लाइव न्यूज़ :

आमदनी में चाहते हैं बढ़ोतरी तो इस दिन मनाएं जन्माष्टमी, इन उपायों से होगा लाभ

By मेघना वर्मा | Updated: August 30, 2018 09:33 IST

krishna janmashtami 2018 Date & Time Puja Muhurth, Vidhi in Hindi: रात में पूजा का शुभ समय 11 बजकर 58 मिनट से लेकर 12 बजकर 43 मिनट तक का है।

Open in App

हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र और बड़े त्योहार जन्माष्टमी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। श्रीकृष्ण के जन्म को धूम-धाम से मनाने के लिए कोई अपने बाल-गोपाल के लिए सुन्दर और चमकीले वस्त्र खरीद रहा है तो कोई सोने या चांदी की बांसुरी। इस साल जन्माष्टमी का पावन त्योहार दो दिन यानी 2 और 3 सितम्बर को मनाया जाने वाला है। जहां कुछ लोग इसे तिथी के हिसाब से मनाने वाले हैं वहीं कुछ लोग इसे रविवार यानी 2 सितम्बर को मनाएगें। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन जन्माष्टमी का व्रत करने और श्रीकृष्ण की उपासना करना आपके लिए शुभ होगा। 

2 सितंबर को जन्माष्टमी मनाना होगा शुभ

2 सितंबर को आधी रात तक अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र होगा। यही कारण है कि 2 सितंबर को जन्माष्टमी का व्रत करना और श्रीकृष्ण की उपासना करना आपको पूरा लाभ देगा। इस नक्षत्र को वैसे भी शास्त्र सम्मत माना गया है। 2 सितंबर को रात 8 बजकर 45 मिनट पर अष्टमी तिथी का आरंभ होगा जो 3 सितंबर को शाम सात बजकर 20 मिनट तक रहेगा। रात में पूजा का शुभ समय 11 बजकर 58 मिनट से लेकर 12 बजकर 43 मिनट तक का है। आप इस समय में भगवान श्री कृष्ण का जाप और अनुष्ठान कर सकते हैं। 

इन खास तरह से करेंगे पूजा तो होगा लाभ

* व्रत के एक दिन पहले कुछ हल्का खाना खाएं और ब्रह्मचर्य का पालन करें। * व्रत के दिन सुबह उठकर सूर्योदय से पहले नहा लें। * इसके बाद सूर्य को नमस्कार करके पूर्व या उत्तर में मुहं करके बैठे। * इसके बाद जल और कुश से सूर्य की उपासना करें। * दोपहर में काले तिलों के जल से स्नान कर देवकी जी के लिए सूतिकागृह नियत करें।* इसके बाद भगवान कृष्ण की मूर्ति की स्थापना करें। * अब सभी व्यंजनों का भोग लगाकर विधि-विधान से श्रीकृष्ण की उपासना करें। 

आमदनी और धनलाभ के भी हैं योग

जन्माष्टमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। अगर आपको नौकरी में प्रमोशन या आपकी आमदनी में बढ़ोतरी नहीं हो रही हो तो जन्माष्टमी के दिन 7 कन्याओं को खीर जरूर खिलाएं। जन्माष्टमी के बाद भी आने वाले पांच शुक्रवार तक आप ये काम करते रहें इससे आपको लाभ अवश्य होगा। इसके साथ ही जन्माष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में कृष्ण मंदिर जाएं और पीले फूल चढाएं। इससे भी आपको लाभ होगा। 

टॅग्स :जन्माष्टमीधार्मिक खबरेंहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य