शनिवार के दिन दिख गई शनिदेव की ये सवारी तो बन जाएगा आपका दिन, जानिए क्या है इनके महत्व

By मेघना वर्मा | Published: December 14, 2019 07:26 AM2019-12-14T07:26:03+5:302019-12-14T07:26:03+5:30

शनिवार के दिन लोग पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते हैं सिर्फ यही नहीं इस दिन लोग तेल का दीया भी जलाते हैं। शनिवार के दिन शनिदेव के वाहनों की भी पूजा की जाती है। 

know the shani devs 9 vahan and its importance in hindi | शनिवार के दिन दिख गई शनिदेव की ये सवारी तो बन जाएगा आपका दिन, जानिए क्या है इनके महत्व

शनिवार के दिन दिख गई शनिदेव की ये सवारी तो बन जाएगा आपका दिन, जानिए क्या है इनके महत्व

Highlightsशनि देव की सवारी की बात करें तो वो एक या दो नहीं बल्कि पूरे नौ हैं। आप भी जानिए कौन से हैं शनिदेव के वाहन और क्या है इनका महत्व।

हिन्दू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पति बताया जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। वहीं शनिवार के दिन लोग पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते हैं सिर्फ यही नहीं इस दिन लोग तेल का दीया भी जलाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि शनिवार के दिन शनिदेव के वाहनों की भी पूजा की जाती है। 

शनि देव की सवारी की बात करें तो वो एक या दो नहीं बल्कि पूरे नौ हैं। जी हां आज हम आपको शनिदेव के नौ वाहनों और उनके महत्व के बारे में बताने जा रहे थें। माना जाता है कि इनमें से कुछ वाहन शुभ होते हैं और कुछ अशुभ। आप भी जानिए कौन से हैं शनिदेव के वाहन और क्या है इनका महत्व।

1. हंस

शनिदेव का वाहन हंस बेहद शुभ माना जात है। हंस अपनी बुद्धि और मेहनत करके आपके भाग्य का सहयोग करता है। मान्यता है कि शनिवार के दिन आपने सुबह हंस को देख लिया तो आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। 

2. मोर

शनि की सवारी मोर भी काफी शुभ मानी जाती है। इस समय अपनी मेहनत के साथ-साथ भाग्य का साथ भी मिलता है। अगर आपको इसके दर्शन हो जाएं तो समझिए आप बड़ी से बड़ी परेशानी से पार पा जाएंगे। 

3. सियार

शनिदेव का ये वाहर अशुभ माना जाता है। अगर आपको शनिवार के दिन सियार दिख जाए तो इसका ये मतलब है कि आपके दिन में आपको कोई अशुभ संकेत मिल सकता है। आपको इस स्थिति में हिम्मत से काम लेना होगा।

4. भैंसा

शनिवदे के इस वाहन का होना मिला-जुला फल देता है। इस स्थिति में समझदारी और होशियारी से काम लेना चाहिए। 

5. कौवा

शनि देव के इस वाहन से आपके आस-पास तनाव और कलह का माहौल हो सकता है। परिवार या दफ्तर में भी किसी बात पर आपकी बहस हो सकती है जो बड़ा रूप ले सकती है। 

6. हाथी

शनिदेव का ये वाहन भी शुभ नहीं माना जाता। ये आपकी आशा के विपरीत आपको फल देगा। इस स्थिति में आपको संयम से काम लेना होगा। 

7. शेर

शनिदेव की सवारी शेर को बेहद शुभ माना जाता है। ये समझदारी और चतुराई का संकेत देता है। साथ ही इस संकेत से अपने शत्रुओं को परास्त करने का भी संकेत मिलता है।'

8. घोड़ा

शनिदेव के वाहन घोड़े को भी काफी शुभ माना जाता है। ये तेज और चालाकी का संकेत देता है। आप अपनी तरक्की पर तेजी से आगे बढ़ते हैं साथ ही ऊर्जा से भरे हुए होते हैं। 

9. गधा

शनिदेव का वाहन गधा भी शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि अगर आपने शनिवार के दिन गधा देख लिया तो आपका कोई काम सफल नहीं होता। साथ ही आपके सारे प्रयास भी नाकामयाब हो जाते हैं।

Web Title: know the shani devs 9 vahan and its importance in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे