लाइव न्यूज़ :

इस मंदिर में दर्शन करने से पहले मर्द को पहनने पड़ते हैं औरतों के कपड़े और करना पड़ता है श्रृंगार

By मेघना वर्मा | Updated: September 30, 2018 08:04 IST

देश का ये सबसे अनोखा मंदिर केरल राज्य के तिरुवंतपुरम में स्थित है। इस मंदिर में जो चाहे वो पूजा करने आ सकता है फिर चाहे वो महिला हो या ट्रांसजेंडर।

Open in App

भारत में ऐसे कई मंदिर है जो अपने अलग रीति-रिवाजों के लिए जाना जाता हैं। कहीं दर्शन के लिए चमड़े के सामान को गर्भ गृह के बाहर रखना होता है तो कहीं गर्भ गृह में आप सिर्फ सूती कपड़े पहनकर जा सकते हैं। मगर आज हम जिस मंदिर की बात करने जा रहे हैं वहां मर्दों को दर्शन लेने के लिए औरतों की तरह सोलह श्रृंगार करना पड़ता है। सिर्फ यही नहीं औरतों की तरह कपड़े भी पहनने पड़ते हैं। आप भी जानिए कहां है ये मंदिर और क्या है यहां की मान्यता। 

केरल में है माता कोत्तानकुलांगरा देवी का मंदिर

देश का ये सबसे अनोखा मंदिर केरल राज्य के तिरुवंतपुरम में स्थित है। इस मंदिर में जो चाहे वो पूजा करने आ सकता है फिर चाहे वो महिला हो या ट्रांसजेंडर। लेकिन पुरुषों को यहां दर्शन करने के लिए महिलाओं जैसा श्रृंगार करना पड़ता है। कोल्लम जिले में बने इस मंदिर में हर साल चाम्याविलक्कू त्योहार मनाया जाता है। 

नहीं है कोई उम्र की सीमा

हर साल इस मंदिर में हजारों की संख्या में महिला व पुरुष दर्शन करने के लिए आते हैं। उन्हें साड़ी के साथ महिलाओं जैसे जेवर, मेकअप और गजरा भी कैरी करना पड़ता है। अगर आप अपने साथ ये सारा सामान लेकर नहीं आएं हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। इस मंदिर के बाहर आपको सभी समान मिल जाएगा। 

स्वयं प्रकट हुई थी यहां की मूर्ती

ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में मौजूद माता कोत्तानकुलांगरा देवी की मूर्ती जमीन से अपने आप प्रकट हुई थी। ये राज्य का एक ऐसा मंदिर है जिसके गर्भ गृह के ऊपर किसी तरह का छत या कलश नहीं रखा गया है। 

पत्थर से निकलने लगा था खून

लोकल लोग बताते हैं कि प्राचीन काल में कुछ चरवाहों ने महिलाओं के कपड़े पहनकर पत्‍थर पर फूल चढ़ाए थे, जिसके बाद उस पत्‍थर से दिव्य शक्ति निकलने लगी। इसके बाद इसे मंदिर का रूप दिया गया। एक मान्यता यह भी है कि कुछ लोग पत्‍थर पर नारियल फोड़ रहे थे और इसी दौरान पत्‍थर से खून निकलने लग गया जिसके बाद से यहां देवी की पूजा होने लगी।

टॅग्स :पूजा पाठकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग