लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ: टूट गये सभी रिकॉर्ड, 45 दिन में 7 लाख से ज्यादा लोगों ने किये बाबा के दर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2019 08:17 IST

इस साल कुछ दिन ऐसे रहे जब 36,000 से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे और ऐसा पहली बार हुआ। सबसे ज्यादा श्रद्धालु 7 जून को यहां पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देकेदारनाथ: 45 दिनों में 7 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने किये धाम के दर्शनपिछले साल 7.32 लाख लोग यहां पहुंचे थे, जबकि इस बार केवल 45 दिन में ये आंकड़ा पीछे छूट गयापीएम मोदी के दौरे के बाद लोगों में बढ़ी केदारनाथ जाने की दिलचस्पी!

इस साल चार धाम यात्रा के तहत पहले 45 दिनों में 7 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं। केदारनाथ जाने के मामले में यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इतने कम दिनों में और इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इससे पहले कभी भी यहां नहीं पहुंचे। पिछले साल 6 महीने की यात्रा अवधि के दौरान 7.32 लाख लोग यहां पहुंचे थे जबकि इस साल पहले 45 दिन में ही आंकड़ा 7.35 लाख को पार कर चुका है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल कुछ दिन ऐसे रहे जब 36,000 से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे और ऐसा पहली बार हुआ। सबसे ज्यादा श्रद्धालु 7 जून को यहां पहुंचे। इस दिन 36,179 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के दर्शन किये। वहीं, 10 जून को 36,021 लोग पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के यहां पहुंचने का एक श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को जाता है, जिनके लगातार केदारनाथ आने से लोगों की भी रूचि बढ़ी। 

अधिकारियों के अनुसार इसी साल चुनाव के बाद पीएम मोदी के केदारनाथ जाने के बाद यहां ध्यान लगाने के लिए गुफाओं की मांग भी लोगों के बीच बढ़ी है। बद्री-केदार मंदिर समिति के सीआईओ बीडी सिंह ने कहा, 'हमारे पास अब भी पांच महीने हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार अक्टूबर में यात्रा की समयसीमा खत्म होने तक श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख को पार कर जाएगी।'

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2013 में 3.33 लाख लोगों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किये थे। हालांकि, उसी साल यहां आई प्राकृतिक आपदा के बाद यह संख्या 2014 में घटकर 40,922 हो गई थी। इसके बाद 2015 में 1.54 लोग केदारनाथ पहुंचे। साल 2016 में यह संख्या बढ़कर 3.09 लाख पहुंच गई। साल 2017 में 4.71 लाख और फिर अगले साल 2018 में 7.32 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किये।

टॅग्स :केदारनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद