Karwa Chauth 2019: करवाचौथ आज, जानें आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद

By मेघना वर्मा | Published: October 17, 2019 08:23 AM2019-10-17T08:23:10+5:302019-10-17T08:23:10+5:30

कार्तिक मास की चतुर्थी तिथी को मनाया जाने वाला करवाचौथ इस बार बेहद खास होगा। इस बार व्रत की अवधि मात्र 13 घंटे 56 मिनट की रहने वाली है।

karwa chauth/ Karva Chauth moon rise timing- 2019 what time will chand seen in delhi patna ranchi up bihar jharkhand and other cities in india | Karwa Chauth 2019: करवाचौथ आज, जानें आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद

Karwa Chauth 2019: करवाचौथ आज, जानें आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद

Highlightsइस साल करवाचौथ का व्रत 17 अक्टूबर को पड़ रहा है।इस दिन महिलाएं गौरी-गणेश की पूजा करती हैं।

पति-पत्नी के खूबसूरत रिश्ते को दिखाने वाला त्योहार करवाचौथ आज यानी 17 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। आज का दिन पति-पत्नी के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाता है। इस त्योहार की तैयारियां महिलाओं ने पहले से ही शुरू कर दी थी। इस बार के करवाचौथ पर सालों बाद दुर्लभ संयोग पड़ रहा है।

मेंहदी रचाकर, हाथों में सुहाग की चूड़ी पहन, 16 श्रृंगार करके मां करवा और चांद की आरधना करने वाली महिलाओं को इस साल करवाचौथ पर शुभ फल मिलेगा। ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो इस बार करवाचौथ पर 70 साल बाद शुभ संयोग पड़ रहा है। इस योग में रोहिणि नक्षत्र के साष मंगल योग बन रहा है। दिन भर भूखी-प्यासी रहने के बाद महिलाएं रात में चांद को देखकर व्रत खोलती हैं। आप भी जानिए आपके शहर में आज कितने बजे निकेला चांद।

मात्र 13 घंटे 56 मिनट का होगा व्रत

कार्तिक मास की चतुर्थी तिथी को मनाया जाने वाला करवाचौथ इस बार बेहद खास होगा। इस बार व्रत की अवधि मात्र 13 घंटे 56 मिनट की रहने वाली है। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि इस साल सुहागिनों को उनके व्रत का शुभ फल भी मिलेगा। 

दिल्‍ली में कब निकलेगा चांद

चांद निकलने का समय- 8:19 PM

उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड में चांद कब दिखेगा

नोएडा/ग्रेटर नोएडा में चांद निकलने का समय- 8: 15 PM
लखनऊ में चांद निकलने का समय- 8:08 PM
वाराणसी में चांद निकलने का समय- 7:58 PM
कानपुर में चांद निकलने का समय- 8: 09 PM
गोरखपुर में चांद निकलने का समय- 8: 09 PM
प्रयागरारज में चांद निकलने का समय- 8: 03 PM
बरेली में चांद निकलने का समय- 8:08 PM
मेरठ में चांद निकलने का समय- 8:14 PM
आगरा में चांद निकलने का समय - 8: 16 PM
बहराइच में चांद निकलने का समय- 8: 00 PM
फैजाबाद में चांद निकलने का समय- 7: 59 PM
झांसी में चांद निकलने का समय- 8: 18 PM
देहरादून में चांद निकलने का समय- 8:10 PM

बिहार/झारखंड में कब निकलेगा चांद

पटना में चांद निकलने का समय- 7:49 PM
गया में चांद निकलने का समय- 7: 21 PM
मुजफ्फरपुर में चांद निकलने का समय- 7: 47 PM
रांची में चांद निकलने का समय- 7:52 PM

मध्‍य प्रदेश/ छत्तीसगढ़ में कब निकलेगा चांद

भोपाल में चांद निकलने का समय- 8:25PM
इंदौर में चांद निकलने का समय- 8:32 PM  
रायपुर में चांद निकलने का समय: 8: 11 PM

राजस्‍थान में कब निकलेगा चांद

जयपुर में चांद निकलने का समय- 8:29 PM
जोधपुर में चांद निकलने का समय- 8:38 PM
अजमेर में चांद निकलने का समय- 8: 31 PM
कोटा में चांद निकलने का समय- 8: 28 PM
अलवर में चांद निकलने का समय- 8: 21 PM
बीकानेर में चांद निकलने का समय- 8: 33 PM

पंजाब/ हरियाणा/चंडीगढ़ में कब निकलेगा चांद

चंडीगढ़ में चांद निकलने का समय- 8:14 PM
अमृतसर में चांद निकलने का समय- 8:20 PM
गुरुग्राम में चांद निकलने का समय- 8:21 PM

महाराष्‍ट्र में कब निकलेगा चांद

मुंबई  में चांद निकलने का समय- 8:54 PM

Web Title: karwa chauth/ Karva Chauth moon rise timing- 2019 what time will chand seen in delhi patna ranchi up bihar jharkhand and other cities in india

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे