Karwa Chauth 2020: करवा चौथ पर राशि अनुसार चुनें साड़ी और चूड़‍ियों का रंग, पूजा का मिलेगा शुभफल

By गुणातीत ओझा | Published: November 3, 2020 02:12 PM2020-11-03T14:12:28+5:302020-11-03T14:17:02+5:30

कल चार नवंब को सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ है।  इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निराजल व्रत रहती हैं। इस बार का महापर्व करवाचौथ कई अच्छे संयोग लेकर आ रहा है।

Karwa Chauth 2020 Colours According To Zodiac Signs Colours To Wear On Karwa Chuath Based On Zodiac | Karwa Chauth 2020: करवा चौथ पर राशि अनुसार चुनें साड़ी और चूड़‍ियों का रंग, पूजा का मिलेगा शुभफल

karva chauth 2020

Highlightsसुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ बस एक दिन बाद मनाया जाएगा।इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निराजल व्रत रहती हैं।

कल चार नवंब को सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ है।  इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निराजल व्रत रहती हैं। इस बार का महापर्व करवाचौथ कई अच्छे संयोग लेकर आ रहा है। इस बार करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ-साथ शिवयोग, बुधादित्य योग, सप्तकीर्ति, महादीर्घायु और सौख्य योग भी बन रहे हैं। शास्त्रों में इन योगों के महत्व में विस्तृत जानकारियां दी गई हैं। ये सभी योग बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और इनसे इस करवा चौथ की महत्ता और भी बढ़ जाती है। खास तौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। इस बार करवा चौथ कथा और पूजन का शुभ मुहूर्त  5:34 बजे से शाम 6:52 बजे तक है। इस बार करवा चौथ पर अपनी राश‍ि के अनुसार श्रृंगार करें तो करवा महारानी की आप पर अपार कृपा होगी। आइए आपको बताते हैं क‍ि क‍िस राश‍ि के ल‍िए कौन सा रंग और कैसा श्रृंगार आपके ल‍िए शुभ रहेगा।

मेष
ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर आपकी राशि मेष है तो आपकी राशि के स्वामी मंगल है तो आपको करवा चौथ पर लाल या गोल्डन रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनना चाहिए। आपके लिए यह शुभ रहेगा।

वृषभ
अगर आपकी राश‍ि वृषभ है तो आपको करवा चौथ पर सिल्वर या लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से कभी इनके पति के प्यार में कमी नहीं आती।

मिथुन
म‍िथुन राश‍ि की महिलाओं को सबसे पहले तो यह जानना चाहिए कि इनकी राशि का स्वामी बुध है। तो इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर हरे रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनकर, इसी रंग की चूड़ियां पहनकर पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्रत का दोगुना फल मिल सकता है।

कर्क
कर्क राश‍ि की मह‍िलाओं के राश‍ि स्‍वामी चंद्रमा है तो इस राशि की महिलाओं को लाल-सफेद रंग की साड़ी, जैसे लाल में सफेद बॉर्डर या सफेद साड़ी में लाल बॉर्डर की साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनना आपके ल‍िए शुभ रहेगा।

सिंह
अगर आपकी राश‍ि स‍िंह है तो इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं तो इस राशि की महिलाओं को लाल, नारंगी यानी ऑरेंज, गुलाबी और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको करवा माता का वरदान जल्द ही मिल सकता है।

कन्या
अगर आपकी राश‍ि कन्‍या है तो इस राशि का स्वामी बुध है तो इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल, हरा या गोल्डन रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इन महिलाओं को पूजा का शुभ फल मिल सकता है।

तुला
अगर आपकी राश‍ि तुला है तो आपकी राशि का स्वामी शुक्र है तो इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल, सिल्वर या गोल्डन रंग के कपड़े व चूड़ियां पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इन्हें पूजा का शुभ फल तुरंत प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक
इस राशि का स्वामी मंगल है इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल, मैरून या गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर करवा चौथ की पूजा करनी चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार भी बढ़ेगा।

धनु
अगर आपकी राश‍ि धनु है तो इस राशि का स्वामी बृहस्पति है इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करना इन महिलाओं के दांपत्य जीवन में शुभ फल प्रदान कर सकता है।

मकर
अगर आपकी राश‍ि मकर है तो इस राशि का स्वामी शनि है तो इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर नीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

कुंभ
अगर आपकी राश‍ि कुंभ है तो इस राशि का स्वामी भी शनि है तो इन राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर नीले या फिर सिल्वर रंग के कपड़े और जूलरी पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इन्हें पूजा का शुभ फल प्राप्त हो सकता है।

मीन
अगर आपकी राश‍ि मीन है तो इस राशि का स्वामी बृहस्पति है तो इस राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ पर लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। इसके साथ ही गोल्‍डन कलर की चूड़‍ियां पहनना भी आपके ल‍िए शुभ रहेगा।

Web Title: Karwa Chauth 2020 Colours According To Zodiac Signs Colours To Wear On Karwa Chuath Based On Zodiac

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे