करवाचौथ पारण विधि: सावधान! करवाचौथ व्रत का पारण करते समय जरूर रखें इन 6 बातों का ध्यान

By मेघना वर्मा | Published: October 17, 2019 04:04 PM2019-10-17T16:04:08+5:302019-10-17T16:04:08+5:30

करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं गौरी और गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं।

karva chauth paran vidhi: 6 importance rule for karva chauth paran in hindi | करवाचौथ पारण विधि: सावधान! करवाचौथ व्रत का पारण करते समय जरूर रखें इन 6 बातों का ध्यान

करवाचौथ पारण विधि: सावधान! करवाचौथ व्रत का पारण करते समय जरूर रखें इन 6 बातों का ध्यान

Highlightsइस साल करवाचौथ का व्रत 17 अक्टूबर को पड़ रहा है।करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं गौरी और गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं।

देशभर में आज करवाचौथ का व्रत महिलाएं रख रही हैं। मान्यता है कि इस दिन करवा माता का व्रत रखने से और पति की आयु में वृद्धि होती है। करवाचौथ में हर पत्नी अपने पति की लम्बी उम्र की प्रार्थना करती हैं। सुबह सरगी खाकर शुरू हुआ ये व्रत रात में चांद को अर्घ्य देकर खत्म किया जाता है। जिस तरह करवाचौथ के व्रत की पूजा को पूरे विधि-विधान से किया जाता है उसी तरह व्रत के पारण में भी कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती है।

चांद को पूजने का ये व्रत 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पड़ने वाले इस व्रत की तैयारियों में महिलाएं पहले से ही व्यस्त हो गई थी। करवाचौथ की पूजा कुछ सामानों के बिना अधूरी हो सकती है। वैसे ही करवाचौथ का व्रत कुछ सामानों के बिना अधूरा माना जाता है।

करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं गौरी और गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। इस पूजा के लिए जरूरी है कि सभी जरूरी सामान आपके पास हों। तो अपने मेकअप और कपड़ो के साथ पूजा साम्रगी पर भी थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। यहां हम आपको कुछ चीजों की लिस्ट दे रहे हैं जिन्हें आप बाजार से पहले ही खरीद सकती हैं। 

करवा चौथ की पूजा थाली में जरूर होने चाहिए ये सामान

1. पानी का लोटा
2. दीपक 
3. रूई की बाती
4. पीतल या मिट्टी का टोंटीदार करवा
5. करवा का ढक्कन
6. करवा के ढक्कन पर रखने के लिए गेहूं
7. लकड़ी का आसन
8. चलनी
9. कांस की 11 तीलियां
10. कच्चा दूध
11. अगरबत्ती
12. फूल
13. चंदन
14. शहद
15. शक्कर
16. फल
17. मिठाई
18. दही
19. गंगाजल
20.चावल


21. सिंदूर
22. महावर
23. मेंहदी
24. चूड़ी
25. कंघी
26. बिंदी
27. चुनरी
28. प्रसाद के लिए हलुआ पूड़ी
29. मिठाई
30. दक्षिणा के लिए रुपये

करवाचौथ के पारण के समय रखें ये इन 6 चीजों का ध्यान

1. करवाचौथ पर इस साल व्रत का पारण रात 8 बजनकर 20 मिनट पर किया जाएगा। 
2. मान्यता है कि करवाचौथ पर चांद को बिना छलनी के नहीं देखना चाहिए।
3. व्रत खोलते समय सबसे पहले कुछ मीठा खाना चाहिए। नमक से कभी भी व्रत ना खोले।


4. पारण के बाद कोशिश करें कि ताम्सिक भोजन या प्याज-लहसुन वाले भोजन का इस्तेमाल ना करें।
5. कोशिश करें कि जब आप 16 श्रृंगार में हो उसी समय व्रत का पारण करें। 16 श्रृंगार को तुरंत ना उतारें।
6. करवाचौथ व्रत के पारण के बाद भी किसी धारदार चीज चाकू या नेलकटर का इस्तेमाल ना करें।

Web Title: karva chauth paran vidhi: 6 importance rule for karva chauth paran in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे