Karva Chauth 2019: करवा चौथ का व्रत आज, 70 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 17, 2019 07:16 AM2019-10-17T07:16:38+5:302019-10-17T07:16:38+5:30

karva chauth shubh muhurat puja vidhi hindi: कार्तिक मास की चतुर्थी तिथी को मनाया जाने वाला करवाचौथ इस बार बेहद खास होगा। इस बार व्रत की अवधि मात्र 13 घंटे 56 मिनट की रहने वाली है।

Karva Chauth 2019: karva chauth shubh muhurat puja vidhu hindi | Karva Chauth 2019: करवा चौथ का व्रत आज, 70 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त 

Karva Chauth 2019: करवा चौथ का व्रत आज, 70 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त 

Highlightsशारदीय नवरात्रि के बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार पर महिलाएं सुबह से व्रत रखती हैं।बिना पानी पिएं शाम को चांद देखकर ही व्रत खोलती हैं।

करवा चौथ का त्योहार आज (17 अक्टूबर) है। इसे संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। पति-पत्नी के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाते इस त्योहार की तैयारियां महिलाओं ने अभी से शुरू कर दी है। वहीं इस साल 17 अक्टूबर को पड़ने वाला करवाचौथ बेहद खास है। इस बार के करवाचौथ पर सालों बाद दुर्लभ संयोग पड़ रहा है।

मेंहदी रचाकर, हाथों में सुहाग की चूड़ी पहन, 16 श्रृंगार करके मां करवा और चांद की आरधना करने वाली महिलाओं को इस साल करवाचौथ पर शुभ फल मिलेगा। ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो इस बार करवाचौथ पर 70 साल बाद शुभ संयोग पड़ रहा है। इस योग में रोहिणि नक्षत्र के साष मंगल योग बन रहा है। 

मात्र 13 घंटे 56 मिनट का होगा व्रत

कार्तिक मास की चतुर्थी तिथी को मनाया जाने वाला करवाचौथ इस बार बेहद खास होगा। इस बार व्रत की अवधि मात्र 13 घंटे 56 मिनट की रहने वाली है। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि इस साल सुहागिनों को उनके व्रत का शुभ फल भी मिलेगा। 

करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं गौरी और गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। इस पूजा के लिए महिलाएं खूब सजती सवंरती हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि महिलाएं इस दिन 16 श्रृंगार करती हैं। इन साज-सज्जा के समानों कुछ जरूरी चीजें होती हैं जिसे इस्तेमाल करना जरूरी होता है।

शारदीय नवरात्रि के बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार पर महिलाएं सुबह से व्रत रखती हैं। बिना पानी पिएं शाम को चांद देखकर ही व्रत खोलती हैं। करवाचौथ की कथा पढ़ने के बाद ही यह व्रत शुरू हो जाता है। करवाचौथ पर कुछ चीजों का ध्याद देना महिलाओं को बेहद जरूरी है। 

यह है सही मुहुर्त

व्रत समय: सुबह 6:21 से रात 8:18 बजे तक 
उपवास का समय : 13 घंटे, 56 मिनट है
पूजा का मुहूर्त- शाम 5:50 से 7:06  
चांद निकलने का समय : 8:18 बजे 

Web Title: Karva Chauth 2019: karva chauth shubh muhurat puja vidhu hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे