Kartik Purnima 2019: कब है कार्तिक पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By मेघना वर्मा | Published: November 8, 2019 03:39 PM2019-11-08T15:39:15+5:302019-11-08T15:44:32+5:30

Kab Hai Kartik Purnima: कार्तिक महीने में आने वाली पूर्णिमा की अपनी अलग महत्ता है इसे कार्तिक पूर्णिमा भी कहते हैं औऱ इस पर्व को विशेष तरह से मनाया जाता है। 

Kartik Purnima 2019: Know the date, puja vidhi, significance and shubh muhurat in hindi | Kartik Purnima 2019: कब है कार्तिक पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Kartik Purnima 2019: कब है कार्तिक पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Highlightsकार्तिक पूर्णिमा पर दान करने या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है।  इस पर्व को विशेष तरह से मनाया जाता है। 

हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का बेहद महत्व बताया गया है। महीने में आने वाली पूर्णिमा को लोग ना सिर्फ पूरे विधि-विधान से पूजते हैं बल्कि बहुत से लोग पूर्णिमा के दिन उपवास भी करते हैं। कार्तिक महीने में आने वाली पूर्णिमा की अपनी अलग महत्ता है इसे कार्तिक पूर्णिमा भी कहते हैं औऱ इस पर्व को विशेष तरह से मनाया जाता है। 

इस साल कार्तिक पूर्णिमा का ये पर्व 12 नवम्बर को पड़ रहा है। इस दिन धार्मिक कार्यों को करने के साथ दान और स्नान का भी अपना अलग ही महत्व है। कहते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर दान करने या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है। 

क्या है कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा की तिथि - 12 नवंबर 2019
पूर्णिमा तिथि शुरू - 06:02 PM (11 नवंबर)
पूर्णिमा तिथि समाप्त 07:04 PM(12 नवंबर)

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव शंकर के दर्शन करने से सात जन्म तक व्यक्ति ज्ञानी हो जाता है। इस दिन चांद उगते समय शिव, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन 6 कृतिकाओं का पूजन किया जाता है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। 

कार्तिक पूर्णिमा की पूजा विधि

1. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा या किसी अन्य पवित्र जल में स्नान जरूर करें।
2. आप चाहें तो घर पर अपने नहाने के पानी मं गंगाजल डाल लें और इसी पानी से नहाएं।
3. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गाय, दूध, केले, खजूर, अमरूद, चावल, तिल और आवंले का दान जरूर करें।
4. कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्राह्मण को अपनी श्रद्धा के अनुसार वस्त्र और दक्षिणा दें।
5. पूजा के बाद घर में घी का दीपक जलाएं।
6. इस दिन ज्यादा से ज्यादा दीपक का दान करें।

English summary :
This year, this festival of Kartik Purnima will be on 12 November. On this day, apart from performing religious functions, charity and shower also have their own importance. It is said that donating on Kartik Purnima or shower in a holy river eliminates all sins.


Web Title: Kartik Purnima 2019: Know the date, puja vidhi, significance and shubh muhurat in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे