लाइव न्यूज़ :

Jyeshtha Amavasya 2022: इस बार ज्येष्ठ मास में पड़ रही है सोमवती अमावस्या, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: May 22, 2022 14:33 IST

धार्मिक मान्यता है कि सोमवती अमावस्या का व्रत और पूजन करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। सोमवती अमावस्या पर भी सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं।

Open in App

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अभी ज्येष्ठ मास चल रहा है और इस माह की अमावस्या सोमवार के दिन पड़ रही है, इसलिए यह सोमवती अमावस्या कहलाएगी। यह इस साल की आखिरी सोमवती अमावस्या होगी। धार्मिक मान्यता है कि सोमवती अमावस्या का व्रत और पूजन करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। सोमवती अमावस्या पर भी सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। ज्येष्ठ अमावस्या पर वट सावित्री व्रत रखा जाता है। साथ ही हर इस दिन शनि जयंती भी मनाई जाती है। आइए जानते हैं कब है सोमवती अमावस्या तिथि?

कब है सोमवती अमावस्या (ज्येष्ठ अमावस्या)?

इस साल सोमवती अमावस्या 30 मई, सोमवार के दिन पड़ेगी।

सोमवती अमावस्या तिथि व मुहूर्त

अमावस्या तिथि आरंभ- रविवार 29 मई, दोपहर 02 बजकर 54 मिनट सेअमावस्या तिथि समाप्त-  सोमवार,30 मई शाम 04 बजकर 59 मिनट पर।

ज्येष्ठ अमावस्या की पूजा विधि

सुबह उठकर स्नान आदि करें। सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें। इसके बाद बहते जल में तिल प्रवाहित करें।पीपल के पेड़ को जल का अर्घ्य दें। आज के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करें। शनि का पाठ या मंत्र-जाप भी कर सकते हैं। पूजा के बाद दान-दक्षिणा जरूर करें।

ज्येष्ठ अमावस्या को मनाई जाती है शनि जयंती

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। धार्मिक दृष्टि से शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। इस दिन लोग शनि देव को मनाने के लिए के लिए उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। शनि दोष से बचने के लिए भी उपाय किए जाते हैं।

सौभाग्य प्राप्ति के लिए महिलाएं रखती हैं वट सावित्री व्रत

ज्येष्ठ अमावस्या पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए इस दिन वट सावित्री व्रत भी रखती हैं। इसलिए उत्तर भारत में तो ज्येष्ठ अमावस्या विशेष रूप से सौभाग्यशाली एवं पुण्य फलदायी मानी जाती है।

ज्येष्ठ अमावस्या का महत्व

अमावस्या पर पूर्वजों के नाम तर्पण व दान करना भी शुभ माना जाता है। सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाएं पीपल के वृक्ष पर पूजा करती हैं और भगवान शिव-पार्वती की भी पूजा की जाती है। सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा करने से चंद्रमा मजबूत होता है। वहीं इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।

टॅग्स :अमावस्यावट सावित्री व्रत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAmavasya 2026 Date List: साल 2026 में दो शनि अमावस्या, जानिए हर माह की अमावस्या तिथि और उनका धार्मिक महत्व

पूजा पाठमहालया अमावस्या 2025: पितृपक्ष का अंतिम दिन, पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और दान का विशेष महत्व

पूजा पाठAshadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या 25 जून को, जानिए स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के तर्पण और श्राद्ध का समय

पूजा पाठSomvati Amavasya 2025: सोमवती अमावस्या आज, स्नान-दान का पर्व, पितृ तर्पण के लिए करें ये उपाय

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत कब है? जानें तिथि, व्रत विधि और महत्व

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग