लाइव न्यूज़ :

दुनिया में कहीं भी हों, बदरीनाथ-केदारनाथ सहित सभी चार धामों की आरती अब देख सकेंगे लाइव

By भाषा | Updated: February 27, 2020 13:25 IST

उत्तराखंड में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं लेकिन लाखों अन्य लोग ऐसे भी हैं जो पूरी श्रद्धा होने पर भी किन्हीं कारणों से यहां नही आ पाते हैं। उनके लिए ये विशेष व्यवस्था शुरू की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित अन्य धार्मिक स्थलों का हो सकेगा फोन पर लाइव दर्शनरिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए शुरू करने जा रहा है विशेष सुविधा

उत्तराखंड में स्थित चार धामों सहित प्रमुख मंदिरों में होने वाली 'आरती' को लाइव अब आप भी देख सकेंगे।रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए इस सुविधा की शुरुआत करने जा रही है। इससे खासतौर पर वे श्रद्धालु लाभान्वित होंगे जो किसी कारणवश इन धामों की यात्रा नहीं कर सकते। 

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, दूरसंचार कंपनी जल्द ही एक डिजीटल प्लेटफार्म तैयार कर उसे उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध करायेगा जिससे बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित धार्मिक स्थलों का दर्शन किया जा सकेगा। 

उत्तराखंड में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं लेकिन लाखों अन्य लोग ऐसे भी हैं जो पूरी श्रद्धा होने पर भी किन्हीं कारणों से यहां नही आ पाते हैं। ऐसे श्रद्धालुओं के लिये राज्य सरकार जियो के सहयोग से ऑनलाईन व्यवस्था करने जा रही है। 

वर्ष 2018 में उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट से पहले मुम्बई में आयोजित रोड शो के दौरान मुकेश अंबानी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात के दौरान डिजिटल उत्तराखण्ड के लिए नेट कनेक्टीवीटी में सहयोग का प्रस्ताव दिया था। 

इसी क्रम में जियो ने फाईबर कनेक्टिविटी पर काम किया जहां लगभग 89 प्रतिशत काम किया जा चुका है। इसके लिए मुख्यमंत्री रावत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘चार धाम और दूसरे प्रमुख मंदिरों के लाईव दर्शन से दुनिया भर के लोग उत्तराखण्ड की आध्यात्मिकता से परिचित होंगे। शारीरिक अस्वस्थता या अन्य दूसरे कारणों से आने में असमर्थ श्रद्धालु चारधाम का दर्शन लाभ कर सकेंगे।’

टॅग्स :उत्तराखण्डरिलायंस जियोकेदारनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल