लाइव न्यूज़ :

इस्लामिक न्यू ईयर 2018: जानें कब से शुरू हो रहा है नया साल, पाएं पूरी जानकारी

By गुलनीत कौर | Updated: September 11, 2018 13:34 IST

Islamic New Year 2018 Muharram date, time, significance: भारत समेत पश्चिम एशिया में नया इस्लामिक साल 11 सितंबर की शाम को दिखने वाले चांद पर निर्भर है। यदि यह चांद दिख गया तो 12 सितंबर को भारतीय महाद्वीप में मुहर्रम महीने की पहली तारीख मानी जाएगी। 

Open in App

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक सऊदी अरब में 11 सितंबर से नए इस्लामिक साल का आगाज कर दिया गया है। 11 सितंबर को नए साल के मुहर्रम महीने की पहली तारीख मानी गई है। लेकिन भारत समेत पश्चिम एशिया में नया इस्लामिक साल 11 सितंबर की शाम को दिखने वाले चांद पर निर्भर है। यदि यह चांद दिख गया तो 12 सितंबर को भारतीय महाद्वीप में मुहर्रम महीने की पहली तारीख मानी जाएगी। 

नयू इस्लामिक ईयर

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक हर साल सितंबर से अक्टूबर के बीच इस्लामिक नया साल मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 'धुल हिज्जाह' तारीख निकाली जाती है, यह तारीख साल की आख़िरी तारीख होती है। इसके बाद से नया कैलेंडर शुरू हो जाता है।

ये भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी 2018: कहीं होता है मिठाई से श्रृंगार तो कहीं दायीं ओर है सूंड, ये हैं गणपति के 5 अनोखे मंदिर

क्या है अल हिजरा कैलेंडर

अल हिजरा इस्लामिक कैलेंडर है जिसके मुताबिक त्योहारों का तारीखें निकाली जाती हैं। इस साल सऊदी अरब और मध्य पूर्व में 10 सितंबर को धुल हिज्जाह यानी साल की आखिरी तारीख मनाई गई, इसके बाद से ही 11 सितंबर को नए साल का पहला दिन माना गया। 

इस साल 1440वां हिजरा कैलेंडर शुरू होगा। मुहर्रम के पहले दिन से ठीक दसवें दिन इस्लाम में 'यौम-ए-आशूरा' मनाया जाता है। सऊदी अरब में कैलेंडर के मुताबिक यह दिन 21 सितंबर को मनाया जाएगा। भारतीय महाद्वीप में अगर 12 तारीख से नया इस्लामिक साल शुरू हुआ तो इस हिसाब से 22 सितंबर को यौम-ए-आशूरा मनाया जाएगा। 

टॅग्स :मुहर्रमइवेंट्सइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग