हाथ की इन लकीरों से जानिए किस क्षेत्र में मिलेगी आपको सफलता, हर जगह बजेगा आपका डंका

By मेघना वर्मा | Published: April 4, 2020 09:37 AM2020-04-04T09:37:39+5:302020-04-04T09:37:39+5:30

सामुद्रशास्त्र के अनुसार हाथ की लकीरों के अध्ययन से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि आपको किस क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

how to read a palm in essay way, how palmistry tells which sector good for your career | हाथ की इन लकीरों से जानिए किस क्षेत्र में मिलेगी आपको सफलता, हर जगह बजेगा आपका डंका

हाथ की इन लकीरों से जानिए किस क्षेत्र में मिलेगी आपको सफलता, हर जगह बजेगा आपका डंका

Highlightsअगर आपकी हथेली पर शनि पर्वर उभरा है तो आप पर शनि अधिप प्रभावशाली होगा।अगर आपकी हथेली में गुरु पर्वत उभरा हुआ है तो आप शिक्षा के क्षेत्र में आगे अच्छा काम कर सकते हैं।

हाथ की लकीरों या पाम रीडिंग से आप अपने व्यक्तित्व के बारे में कई बातें जान सकते हैं। हाथ को पढ़कर आप अपने भाग्य पर विचार भी कर सकते हैं। हस्तरेखा ज्ञान कोई नहीं बात नहीं मगर इसे पढ़कर आप अपने ही बारे में कई नई बातें जान सकते हैं। 

सामुद्रशास्त्र के अनुसार हाथ की लकीरों के अध्ययन से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि आपको किस क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। इन्हें पढ़कर इस बात का पता चल सकता है कि आप नौकरी में कामयाब होंगे या आपक व्यवसाय के क्षेत्र में सफल होंगे। आइए आपको बताते हैं हस्त रेखाओं को पहचानने के कुछ टिप्स जिससे आप अपने बारे में चीजें पता लगा सकते हैं-

1. गुरु पर्वत का उभरा हुआ है स्थान

अगर आपकी हथेली में गुरु पर्वत उभरा हुआ है तो आप शिक्षा के क्षेत्र में आगे अच्छा काम कर सकते हैं। इंजीनियरिंग, चिकित्सा, राजनीति, सरकारी क्षेत्र के बड़े अधिकारी भी बन सकते हैं। इन्हीं सब क्षेत्रों में करियर बनाए तो आपको जल्दी सफलता मिलेगी।

2. शनि पर्वत उभरा है तो

अगर आपकी हथेली पर शनि पर्वर उभरा है तो आप पर शनि अधिप प्रभावशाली होगा। आपको अपने जीवन में सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। करियर की बात करें तो आप इंजीनियरिंग, शोधकर्ता, वैज्ञानिक या रियल एस्टेट में करियर बना सकते हैं।

3. सूर्य पर्वत है उभरा

अगर आपकी हथेली पर सूर्य पर्वत उभरा हुआ है तो आप इलेक्ट्रॉनिक्स, विज्ञान, पेंटिंग, डेकोरेशन या सरकारी नौकरी में अपना करियर बना सकते हैं। 

4. बुध पर्वर है उभरा

अगर आपकी हथेली पर बुध पर्वत उभरा है तो आप व्यवसाय करने में ना सिर्फ सफल होंगे बल्कि आपको उस व्यवसाय में बहुत तरक्की मिलेगी। इसके अलावा आप बैकिंग, वाणिज्य, लेखन, पत्रकारिता या वकालत में कैरियर बना सकते हैं।

5. अगर उभरा है शुक्र पर्वत

अगर आपकी हथेली पर शुक्र पर्वत उभरा हुआ है तो आप विज्ञापन, संगीत, कला, सजावट, रेडिमेड कपड़ों के कारोबार या ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बना सकते हैं। 

6. उभरा है चंद्र पर्वत

अगर आपकी हथेली में चंद्र पर्वत उभरा हुआ है तो आपका चंद्रमा बहुत मजबूत है। ऐसे व्यक्ति संगीत, कला, लेखन, पत्रकारिता या साहित्य के क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकते हैं। 

Web Title: how to read a palm in essay way, how palmistry tells which sector good for your career

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे