Aaj Ka Rashifal 16 February 2022: माघ पूर्णिमा पर आज इन 4 राशिवालों को मिलेगा धन, कामना होगी पूरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 16, 2022 06:46 AM2022-02-16T06:46:07+5:302022-02-16T06:46:07+5:30

Aaj Ka Rashifal 16 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 16 February 2022 these 4 zodiac signs people will get money today | Aaj Ka Rashifal 16 February 2022: माघ पूर्णिमा पर आज इन 4 राशिवालों को मिलेगा धन, कामना होगी पूरी

Aaj Ka Rashifal 16 February 2022: माघ पूर्णिमा पर आज इन 4 राशिवालों को मिलेगा धन, कामना होगी पूरी

मेष: आज आपके खर्चों में इजाफा हो सकता है। जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता जी आपसे नाराज हो सकती है। उनकी सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ: आज आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। धन लाभ के योग हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। दोपहर बाद कोई निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

मिथुन: आज आप जीवनसाथी को कोई अच्छा-सा सरप्राइज दे सकते हैं, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान का विवाह करना चाहते हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छा प्रसंग बन सकता है। 

कर्क: आज कामकाज में ज्यादा मेहनत करेंगे। हालांकि इसके बावजूद कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। घर-परिवार में विवाद से दूर रहें और बुजुर्गों से बहस नहीं करें। व्यापारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सही सलाह से लाभ होगा। उनकी बातों पर ध्यान दें। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है।

कन्या: आज का आपके लिए कई सौगात लेकर आएगा। सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए दिन अच्छा है। कोई सुखद सूचना मिलेगी। व्यापारियों को अपेक्षा के अनुकूल लाभ मिलेगा। 

तुला: आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। अपने जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। काम पूरे होंगे। पारिवारिक काम में पिता का साथ मिलेगा। आज आपको कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
 
वृश्चिक: आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई चीजें सीखने को मिलेंगी। कार्यस्थल पर कोई नया बदलाव आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मियों का साथ मिलेगा। छात्रों के लिए दिन कुछ मुश्किल भरा हो सकता है।

धनु: आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिसे सुनकर आपका चेहरा प्रसन्नता से खिल उठेगा। कानूनी या कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। दुर्घटना से बचने के लिए वाहन सावधानी से चलाएं।

मकर: कारोबार में आ रहीं रुकावटें दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी से किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है। लेकिन दोनों के बीच प्यार बरकरार रहेगा। व्यापार में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। थकान महसूस कर सकते हैं।

कुंभ: आज आज आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। कर्ज से मुक्ति मिलने के आसार हैं। अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें, हालांकि आप उनकी चाल को समझकर उन्हें मात दे सकते हैं।

मीन: आज आप सोशल मिडिया पर नए लोगों से संपर्क करेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

Web Title: Horoscope Today 16 February 2022 these 4 zodiac signs people will get money today

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे