Aaj Ka Rashifal 08 May 2022: आज कर्क समेत 6 राशियों के लिए भाग्यशाली दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Published: May 8, 2022 06:16 AM2022-05-08T06:16:05+5:302022-05-08T06:16:05+5:30

Aaj Ka Rashifal 08 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 08 May 2022 these 7 zodiac signs people get good outcome | Aaj Ka Rashifal 08 May 2022: आज कर्क समेत 6 राशियों के लिए भाग्यशाली दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 08 May 2022: आज कर्क समेत 6 राशियों के लिए भाग्यशाली दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष: आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। आज कोई कीमती चीज भी खरीद सकते हैं। माता जी से रिश्ते बेहतर होंगे। उनकी सेहत में भी सुधार हो सकता है। अत्यधिक उत्साहित होने से नुकसान भी हो सकता है। 

वृषभ: आज आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। किसी समस्या को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि प्रयास करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य के भरोसे न रहें बल्कि, अपने कर्म करें।

मिथुन: आज आपको निजी जीवन में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। धन निवेश से आपको लाभ हो सकता है। रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा। स्त्री वर्ग तरफ से लाभ और आयोजन होगा।

कर्क: आर्थिक दृष्टिकोण से आज आपको फायदा होगा। नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कदर होगी। जिससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे। पदोन्नति का योग है।

सिंह: धन का निवेश करने से बचना होगा। धर्म करने में धन लूटने जैसी परिस्थिति निर्मित होगी। इसलिए संभलकर रहें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन यात्रा के दौरान अपने सामान की देखभाल करें।

कन्या: कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां आ सकती हैं। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे- सम्बंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। 

तुला: आज आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कार्य-व्यापार में अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। ऑफिस में कोई नया प्रोजक्ट मिलेगा, जिसे करने में आपको आनंद और चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन लेकर आ सकता है। मन धार्मिक और सामाजिक कार्य में लगेगा। कार्य में भाग्य भी आपका साथ मिलेगा। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई- बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। 

धनु:  कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। पारिवारिक क्लेश उत्पन्न हो सकता है। अचानक से समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको पैतृक संपत्ति लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बेहतर होंगे। 

मकर: आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आवश्यक काम के पीछे ही खर्च होगा नौकरी में सिद्धि औऱ सफलता मिलेगी। साझेदारी में ज्यादा लाभ होगा।

कुंभ: आज निजी काम में व्यस्त रह सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आज आपके नए शत्रु बन सकते हैं, जिनसे भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मीन: कार्यक्षेत्र में लाभ की परिस्थितियां उत्पन्न होंगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ज्ञान में वृद्धि होने की संभावना है। संतान से अच्छी खबर मिल सकती है।

Web Title: Horoscope Today 08 May 2022 these 7 zodiac signs people get good outcome

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे