Aaj Ka Rashifal 02 July 2022: आज इन 5 राशिवालों की चमकेगी किस्मत, धन प्राप्ति के मार्ग होंगे प्रबल
By रुस्तम राणा | Published: July 2, 2022 06:46 AM2022-07-02T06:46:02+5:302022-07-02T06:46:02+5:30
Aaj Ka Rashifal 02 July 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
मेष: आज आमदनी के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार वाले आपके काम को लेकर चिंता कर सकते हैं। खेल या मनोरंजन में अपना समय देंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना बात आगे बढ़ सकती है। कार्य में सफलता पाने के लिए मेहनत करना पड़ेगा।
वृषभ: आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। आज आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। यार दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं। योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकता है।
मिथुन: आज आपके मन में तीव्र गति से पैसा कमाने की लालसा जागेगी। इससे आप कुछ अनैतिक कदम भी उठा सकते हैं। कार्य-व्यापार में अच्छे नतीजे पाएंगे। जीवनसाथी आपके किसी व्यवहार से नाराज हो सकता है। ऐसे में आपको उनका ध्यान रखना होगा। कार्य-व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी।
कर्क: आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। थकान महसूस कर सकते हैं। यदि आप कोई कठिन कार्य करें तो सावधानी से करें अन्यथा चोटिल होने की संभावना रहेगी। सावधानी से खर्च करें।
सिंह: आज कोई बड़ी योजना आपका ध्यान खींच सकती है। आपकी योग्यताएं आपके लिए अवसरों के दरवाजे खोलेंगी। जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है। हालांकि इंटरनेट पर फालतू की चीजों पर भी आपका समय नष्ट हो सकता है।
कन्या: आज कार्य-व्यापार के लिए शानदार संकेत कर रहा है। का दिन बिजनेस डील आपके पक्ष में आएगा। वहीं जो जातक नई नौकरी की तलाश में है उन्हें सफलता मिल सकती है। घर में खुशियां आएंगी। कोई मेहमान घर आ सकता है।
तुला: आज किसी सामाजिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। धन के अभाव के कारण आप अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने में असफल रह सकते हैं। आपकी किस्मत रंग लाएगी। थोड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक: आज भाग्य आपका साथ देगा। आपको अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में किसी भी चुनौतीपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। ध्यान, वाहन चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें। निजी समस्याओं को लेकर मन थोड़ा उदास रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है।
धनु: आज आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं वे आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में परिस्थिति लाभकारी रहेगी। बिजनेस पार्टनरशिप में फायदा होगा।
मकर: आज कार्यक्षेत्र में कुछेक समस्या आएंगी। ऐसे आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। सोशल मीडिया में आप अपना अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। किसी प्रतियोगिता में निराशा हाथ लग सकती है।
कुंभ: आज आध्यात्मिक विषयों पर आप अधिक रुचि लेते हुए दिखाई दे सकते हैं। आर्थिक लाभ की बात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपका साथ देंगे। संतान की शिक्षा को लेकर चेहरे पर चिंता का भाव नजर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सामान्य परिणाम मिलेंगे।
मीन: आज दिन अच्छा है। सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अधूरे काम को पूरा करने पर खुशी महसूस होगी। परिजनों या फिर रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।