होली पर जीजा-साली की ये 10 मस्ती भरी शायरी पढ़कर आप भी हो जाएंगे रंगीन

By उस्मान | Published: March 20, 2019 12:29 PM2019-03-20T12:29:26+5:302019-03-20T12:29:26+5:30

मौज-मस्ती भरा रंगों का यह पर्व रिश्तों में मिठास घोल देता है। होली पर देवर-भाभी और जीजा-साली के बीच मजाक और हंसी-ठिठोली न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है।

holi 2019: jija sali and devar bhabhi holi shayari in hindi | होली पर जीजा-साली की ये 10 मस्ती भरी शायरी पढ़कर आप भी हो जाएंगे रंगीन

होली पर जीजा-साली की ये 10 मस्ती भरी शायरी पढ़कर आप भी हो जाएंगे रंगीन

होली प्यार-मोहब्बत का पर्व है। होली पर लोग पुराने झगड़े भूलकर एक-दूसरे से गले मिलकर प्यार से गुलाल लगाते हैं। मौज-मस्ती भरा रंगों का यह पर्व रिश्तों में मिठास घोल देता है। होली पर देवर-भाभी और जीजा-साली के बीच मजाक और हंसी-ठिठोली न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। इस मौके पर हम आपको जीजा-साली की होली की कुछ चटपटी शायरी लेकर आए हैं, जो यकीनन आपके चहरे पर मुस्कान ला देंगी।       

1) बजती नहीं है एक हाथ से ताली
अच्छी लगती नहीं मुझे घरवाली। 
गोरे गालों पे रंग लगाने को
अच्छी लगती है तो बस साली।। 

2) होली तो बस एक बहाना है
हमें साली के करीब जो आना है।  
ऐसे रंग लगायेंगे सनम तुझे
ना भूल पाएगी इस जनम मुझे।।

3) होली में अगर हुड़दंग न हो 
प्यार से साली से छीना झपटी न हो। 
तब तक होली में मजा नहीं 
जब तक जीजा साली में ठिठोली न हो।।

4) हम आपके दिल में रहते हैं 
हर दर्द को बड़े प्यार से सहते हैं।
कोई हमसे पहले विश न कर दे आपको साली जी 
इसलिए एक दिन पहले ही होली विश करते हैं।।

5) चाल है तेरी मतवाली
और आंखें हैं मय की प्याली।
मैं बेहोश हुआ पीकर
होली पर जब आगोश में आई साली।।

6) ऐसे मनाना होली का त्यौहार
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार।
यह मौका है साली को गले लगाने का  
तो गुलाल-रंग लेकर हो जाओ तैयार।।

7) न बजे बेटा एक हाथ से ताली 
न लगे अच्छी हमें घरवाली।
रंग लगाने के लिए तो सिर्फ 
अच्छी लगे मुझे प्यारी साली।। 

8) भीगा के तुझे पानी में
तेरे साथ भीग जाना है। 
हो कर रंगों से रंगीन आज 
साली के गालों पर गुलाल लगाना है।।

9) प्यार के गुलाल से 
तेरे गालों को मैं रंगीन कर दूं। 
तेरे अंग अंग पे रंग लगा के 
आ साली तुझे और हसीन कर दूं।।

10) पिछले साल मैंने खेली ऐसी होली 
और तभी से वो मेरी होली...

Web Title: holi 2019: jija sali and devar bhabhi holi shayari in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे