लाइव न्यूज़ :

होली पर करें हनुमान जी का ये अचूक टोटका, बजरंगबली हर बुरी नजर से करेंगे आपकी रक्षा

By गुलनीत कौर | Updated: March 15, 2019 17:03 IST

20 मार्च की सुबह 10 बजकर 45 मिनट से अशुभ काल भद्रा प्रारंभ हो जाएगा जो कि रात 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। रात 9 बजे के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा।

Open in App

होली 2019 का शुभ त्योहार 20 और 21 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। 20 मार्च की रात होलिका दहन पूजा के बाद अगले दिन रंग, गुलाल, अबीर के साथ रंगों का पर्व मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार 14 मार्च से होलाष्टक शुरू हो चुके हैं। यह कुल एक सप्ताह का अशुभ काल है जो कि 20 मार्च को होलिका दहन पूजन के साथ ही समाप्त होगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। 

होलिका दहन पूजा शुभ मुहूर्त

20 मार्च की सुबह 10 बजकर 45 मिनट से अशुभ काल भद्रा प्रारंभ हो जाएगा जो कि रात 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। तो इस हिसाब से रात 9 बजे के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के दौरान भद्रा काल का अत्यंत ध्यान दिया जाता है। भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन किया जाता है।

होली के टोटके

होली को जहां एक ओर रंगों के साथ जोड़ा जाता है वहीं दूसरी ओर ये त्यौहार तंत्र-मंत्र से भी जुड़ा है। होली के दौरान बनने वाले संयोगों एवं नक्षत्रों की उपस्थिति में कई तांत्रिक साधनाएं की जाती हैं। इसके अलावा घर-परिवार एवं जीवन में खुशियाँ प्राप्त करने के लिए शास्त्रीय टोटके भी किए जाते हैं। 

आज हम आपको हनुमान जी से जुड़ा एक विशेष टोली का टोटका बताने जा रहे हैं। हनुमाना जी, जिन्हें धर्म शास्त्रों में पवनपुत्र, बजरंगबलि के नाम से जाना जाता है वे अपने भक्तों के दुःख हर लेते हैं। बुरी शक्तियों एवं शत्रुओं से भक्त की रक्षा करते हैं। होली के शुभ अवसर पर यदि आप हनुमान जी का ये टोटका कर लेंगे तो आने वाली कई मुसीबत से आपको मुक्ति मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें: होली 2019: होलिका दहन 20 मार्च को, जानें पूजन की शास्त्रीय विधि, पूजा की भस्म से करें ये उपाय, मिलेगा लाभ

होली पर करें हनुमान जी का ये टोटका

ये टोटका पान से होगा। हिन्दू धर्म में पान को शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान भी पान के पत्तों का इस्तेमाल होता है। उपाय के अनुसार आपको पान में कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बुरा, सुमन कतरी डालनी है। इन सब चीजों के मिश्रण से एक प्यार तैयार करें।

ध्यान रहे, इस पान में चूनाम तम्बाकू, सुपारी गलती से भी ना डालें। साथ ही यह पान एकदम ताजा होना चाहिए। पाने के पत्ते गले या फटे हुए नहीं होने चाहिए। पान मीठा और रसभरा हो, इस बात का भी ध्यान रखें। पान बनाने के बाद सबसे पहले हाथ जोड़कर हनुमान जी की पूजा करें।

हनुमान जी से जुड़े किसी भी पाठ का ध्यान करें या फिर हनुमान जी के वैदिक मंत्र का एक माला जाप करें। इसके बाद अंत में हनुमा जी को भोग के रूप में पान अर्पित करें। पान अर्पित करते हुए हाथ जोड़कर हनुमान जी से अपने जीवन में पान के मीठेपन की तरह ही मिठास भरने की प्रार्थना करें। 

टॅग्स :होलीपूजा पाठहिंदू त्योहारहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल