लाइव न्यूज़ :

होली 2019: तुरंत घर से बाहर कर दें ये अशुभ वस्तुएं, वरना दरवाजे से लौट जाएंगी खुशियां

By गुलनीत कौर | Updated: March 15, 2019 16:26 IST

होलिका दहन से अगले दिन मनाई जाने वाली रंगों की होली को धर्म शास्त्रों में 'दुल्हंडी' के नाम से जाना जाता है। आम भाषा में इसे खेलने वाली होली कहते हैं। इस साल दुल्हंडी 21 मार्च को है।

Open in App

रगों का पर्व होली बेहद करीब आ गया है।  उत्तर भारत समेत पड़ोसी देश नेपाल में भी इसे धूमधाम से मनाया जाता है। होली 2019 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। 20 मार्च को होलिका दहन है और अगले दिन 21 मार्च को रंगवाली होली खेली जाएगी। 20 मार्च की सुबह 10 बजकर 45 मिनट से अशुभ काल भद्रा प्रारंभ हो जाएगा जो कि रात 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। तो इस हिसाब से रात 9 बजे के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। 

कब है होली या दुल्हंडी? (Holi 2019 date)

होलिका दहन से अगले दिन मनाई जाने वाली रंगों की होली को धर्म शास्त्रों में 'दुल्हंडी' के नाम से जाना जाता है। आम भाषा में इसे खेलने वाली होली कहते हैं। इस साल दुल्हंडी 21 मार्च को है। पंचांग के अनुसार इस बार दुल्हंडी का पर्व मातंग योग में मनाया जाएगा। पूर्वा फागुनी और उत्तरा फागुनी नाम के दो नक्षत्रों में होली खेली जाएगी।

होली से पूर्व कर लें ये काम

होली के शुभ अवसर पर उपरोक्त संयोगों एवं नक्षत्रों का लाभ पाना है तो सबसे पहले अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा अको लाएं। घर में रखी अनचाही वस्तुओं को बाहर करें और लक्ष्मी को घर के भीतर आने का मौक़ा दें। आगे बताई जा रही वस्तुओं को होली आने से पहले ही घर से बाहर कर दें। वास्तु शास्त्र अनुसार इन चीजों के घर में होने से खुशियों में कमी आती है:

- घर में यदि देवी-देवता की कोई पुरानी या फटी हुई तस्वीर या खण्डित मूर्ति है तो उसे बहते जल या नदी में प्रवाहित कर दें। इस तरह की तस्वीर या मूर्ति को घर में रखना अशुभ माना जाता है- घर में अगर फटे पुराने कपड़े हैं तो या तो उन्हें ठीक करके इस्तेमाल करें या फिर इन्हें बाहर निकाल दें। फटे कपड़े पहनना या घर में इन्हें स्थान भी देना वास्तु दोष को बढ़ावा देता है- कपड़ों के अलावा यदि घर का कोई उपकरण या वास्तु खराब है, टूट गई है तो इस तरह का कबाड़ घर मने इकट्ठा ना करें। जितनी जल्दी हो सके इन्हें घर से बाहर कर दें- अगर घर में कोई ज्योतिषीय नग, मोती, ताबीज ज्योतिष परामर्श के बिना रखा गया है तो उसे घर से बाहर कर दें। ये चीजें जब तक परिवार के सदस्यों के जरूरत के अनुकूल ना हो, तब तक नुकसान ही पहुंचाती हैं- होली आने से पहले घर की छत से लेकर सभी कोनों की च्छी ग्तारह सफाई कर लें। कोई कूदा, कबाड़ या गंदगी नहीं होनी चाहिए। त्योहार के समय यदि घर में साफ सफाई हो तो खुशियां खुले दिल से भीतर आती हैं- घर के किसी भी कोने में मकड़ी के जले हों तो हटा दें। मकड़ी के जले दुर्भाग्य लाते हसीन। होली के शुभ अवसर पर ऐसी किसी भी आशुभ वास्तु को अपने आसपास ना रहने दें

 

 

टॅग्स :होलीहिंदू त्योहारवास्तु शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल