फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानी होली का त्योहार इस बार 2 मार्च को है। परंपरा के मुताबिक होली के एक दिन पहले वाली रात को होलिका दहन किया जाता है जो इस बार 1 मार्च की रात में होगा। इस रात को पूरे विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया जाता है। माना जाता है कि यह रात पूजा और ज्योतिष के उपाय करने के लिए बेहद लाभकारी व शुभ मानी जाती है।
होलिका दहन प्राचीन काल से चली आ एक परंपरा है जिसे आज भी अपनाया जाता है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा भी है जिसके मुताबिक होलिका हिरण्यकश्यप की बहन थी। हिरण्यकश्य अपने पुत्र प्रह्लाद को मारना चाहता था, क्योंकि प्रह्लाद उसके शत्रु भगवान विष्णु का परम भक्त था। होलिका को अग्रि से बचने का वरदान प्राप्त था। हिरण्यकश्यप के कहने पर होलिका प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर जलती हुई आगे में बैठ गई ताकि प्रह्लाद जल कर खाक हो जाए। लेकिन यहां इसके विपरित हुआ, प्रह्लाद की सच्ची भक्ति से वह बाख गया और होलिका जल गई। हर साल होलिका दहन पर भक्ति की विजय को मनाया जाता है और होलिका के अन्याय को जलाकर खाक किया जाता है।
यह भी पढ़ें: 'रंग में भंग' ना पड़ जाए इसलिए होली के दिन इन 10 बातों का रखें ख्याल
धार्मिक महत्व के अलावा होलिका दहन पर ज्योतिष महत्व भी है। ज्योतिष शास्त्र के राय में होलिका दहन पर कुछ विशेष उपाय करने से मनोकामना पूर्ण की जा सकती है। स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक लाभ आदि पाए जा सकते हैं। यहां जानें होलिका दहन पर किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय:
अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें ये कार्य
आए दिन यदि आपका स्वास्थ्य खराब रहता है तो होलिका दहन के बाद उसकी बची राख को लेकर तकिये के नीचे रख दें। इस उपाय को करने से पुरानी से पुरानी बीमारी ठीक हो जाएगी।
आर्थिक लाभ पाने के लिए उपाय
यदि धन कमाते हैं लेकिन फिर भी बचत नहीं हो पा रही है तो होलिका दहन के बाद बची राख को लेकर एक लाल रूमाल में बांध लें और अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें। मान्यता है कि इस टोटके को करने से आर्थिक लाभ होता है और धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ें: भारत की इन 9 जगहों पर आप ले सकते हैं होली का असली मजा
नौकरी या व्यापार में लाभ पाने के लिए
अक्सर नौकरी या व्यापार में एक के बाद एक परेशानी खड़ी रहती है। अगर आप इन परेशानियों से निजात पाना चाहते हैं तो होलिका दहन के बाद एक जटा वाला नारियल मंदिर या जिस जगह पर होलिका दहन हुआ था वहां रख दें।
बुरी नजर से बचने के लिए
होलिका दहन के अगले दिन होलिका की राख से पुरुष तिलक लगाएं और स्त्रियां ये राख अपनी गर्दन पर लगाएं। इस उपाय से सभी प्रकार की बुरी नजर से रक्षा हो सकती है।
धन लाभ के लिए
होली दहन के समय परिवार के सभी सदस्यों को होलिका की तीन या सात परिक्रमा करनी चाहिए। परिक्रमा करते समय होलिका में चना, मटर, गेहूं, अलसी डालना चाहिए। ऐसा करने पर स्वास्थ्य लाभ के साथ ही धन लाभ होने के योग भी बनते हैं।
यह भी पढ़ें: होलिका दहन के बाद जरूर करें ये उपाय, भविष्य में होगा आर्थिक लाभ