लाइव न्यूज़ :

Holashtak 2020: होलाष्टक कल से, बंद हो जाएंगे सभी मांगलिक कार्य, 14 अप्रैल तक विवाह का मुहूर्त नहीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 2, 2020 09:46 IST

Holashtak 2020: कल यानी 3 मार्च से होली तक के लिए सभी शुभ और मंगल कार्य बंद होंगे। वहीं, खरमास प्रारंभ होने से 14 अप्रैल तक विवाह के मुहूर्त भी नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहोली से 8 दिन पहले शुरू हो जाता है होलाष्टक, इस बार 3 मार्च से शुरुआतहोलाष्टक में शुभ कार्य करने की होती है मनाही, इस काल को माना जाता है अशुभ

होली के आठ दिनों पूर्व यानी 3 मार्च से होलाष्टक प्रारंभ हो रहा है। पंचागों के अनुसार इन दिनों में मांगलिक कार्य जैसे विवाह, सगाई, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्र्य नहीं होंगे। इस संबंध में पं. उमेश तिवारी ने बताया कि होलाष्टक का आरंभ 2 मार्च को सुबह 7:55 बजे से प्रारंभ हो रहा है किंतु सूर्योदय के साथ होलाष्टक की शुरुआत 3 मार्च को हो रही है। 

इसलिए 3 मार्च से होली तक सभी शुभ कार्य वर्जित होंगे। होली (धुरेंडी) 10 मार्च को है। इसके बाद गृह प्रवेश और सगाई जैसे कार्यक्रम होंगे किंतु खरमास प्रारंभ होने से 14 अप्रैल तक विवाह के मुहूर्त नहीं हैं। वहीं 25 मार्च को चैत्र नवरात्र पर घटस्थापना के साथ गुढ़ी पाड़वा पर्व मनाया जाएगा। 

जुलाई तक ये हैं विवाह मुहूर्त 

पं. तिवारी ने बताया कि अप्रैल में 14, 15, 20, 21, 22, 25 को विवाह मुहूर्त हैं। इसके बाद 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया का अबूझ मुहूर्त होगा. जो विवाह के लिए सर्वोत्तम तिथि है। 27 अप्रैल को भी विवाह का उत्तम मुहूर्त होगा। वहीं मई में 1 से 8, 10 से 13, 17 से 19 और 23, 24 व 28 को विवाह के मुहूर्त हैं।

शुक्र तारा 30 मई को अस्त होगा और 9 जून तक के लिए विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं हैं। जून में 12 से 14, 18, 19, 25 से 30 जून तक मुहूर्त हैं। 1 जुलाई को देवशयनी एकादशी के कारण 5 महीनों के लिए विवाह नहीं हो सकेंगे। 

वहीं, 18 सितंबर से 16 अक्तूबर तक अधिक मास होगा। इसके बाद 26 नवंबर को तुलसी विवाह होगा किंतु विवाह मुहूर्त केवल 30 नवंबर को होगा। दिसंबर में 1, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 दिसंबर को ही मुहूर्त है।

टॅग्स :होलीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल