लाइव न्यूज़ :

Happy Janmashtami 2019: जन्माष्टमी पर इन खास Images, Facebook और Whatsapp संदेशों के जरिए दें बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2019 13:47 IST

Happy Janmashtami 2019: भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी के इस मौके पर आप भी चाहें तो इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और परिवारजनों को बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देHappy Janamashtami: जन्माष्टमी पर अपने दोस्तों और परिवार को भेजे बधाई संदेश Whatsapp Status, Image और फेसबुक सहित ये SMS खूब रहते हैं जन्माष्टमी पर प्रचलित

भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर हर साल जन्माष्टमी का त्योहार बहुत धूमधाम से पूरे देश में मनाया जाता है। भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले श्रीकृष्ण का जन्म  द्वापरयुग में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। श्रीकृष्ण ने केवल कंस का ही वध नहीं किया बल्कि महाभारत युद्ध में भी उनकी भूमिका अहम रही। श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर देश भर में अलग-अलग तरीके से खुशियां मनाई जाती है। उत्तर भारत में जहां ज्यादातर जगहों पर मध्य रात्रि को कृष्ण की पूजा का विधान है। 

वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में जन्माष्टमी के अगले दिन दही-हांडी की विशेष परंपरा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी के इस मौके पर मंदिर सजाये जाते हैं और रात में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होता है। घरों में भी लोग मध्य रात्रि तक जागकर भगवान के जन्म का इंतजार करते हैं। श्रीकृष्ण के जन्म के बाद उन्हें सजाने-संवारने और झूला झूलाने की परंपरा है। इस मौके पर आप भी खास Whatsapp Status, Image और फेसबुक सहित SMS के जरिए बधाई संदेश अपने दोस्तों और परिवार वालों को भेज सकते हैं।

Happy Krishna Janmashtami 2019: जन्माष्टमी पर भेजे ये बंधाई संदेश 

1. हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की    नंद के घर आनंद भयो...Happy Janmashtami

2. केसर तिलक मोतीयन की माला, वृंदावन को वासी   काहू के मन की कोवु ने जाने, लोगन के मन हासी   सूरदास प्रभु तुम्हारे दरस बिन, लेहो करवट कासी   जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

3. काजर धारु किरकिरा जो सुरमा दिया न जाए   इन नैनन में पिय बसे दूजा कौन समाए, दूजा कौन समाए   Happy Janmashtami

4. माखन का कटोरा, मिश्री की थाल    मिट्टी की खुशबू, बारिश की फुहार    राधा की उम्मीद, कन्हैया का प्या   मुबारक को आपको जन्माष्टमी का त्योहार।

5. दही की हांडी, बारिश की फुहार    माखन चुराने आये नन्दलाल      हैप्पी जन्माष्टमी 

6. कृष्णा का नाम लो सहारा मिलेगा, यह जीवन ना तुमको दोबारा मिलेगा   कृष्णा जिनका नाम, गोकुल जिनका धाम, ऐसे श्री कृष्णा भगवन को, हम सबका  प्रणाम

7. गोकुल में जिनका वास    गोपियों संग जो करे रास   देवकी-यशोदा जिनकी मैया   ऐसे हैं हमारे कृष्ण कन्हैया   Happy Janamasthami

8. इस जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण आपके घर आये और माखन मिश्री के साथ आपके सारे दुख और कष्ट भी ले जाएं। शुभ जन्माष्टमी 2019

9. एक तरफ सांवले कृष्ण, दूसरी तरफ राधिका गोरी,    जैसे एक-दूसरे से मिल गए हों चाँद-चकोरी…।।।।

10. देखो फिर जन्माष्टमी आई है     माखन की हांडी ने फिर मिठास बढ़ाई है    कान्हा की लील है सबसे प्यारी    वो दे तुम्हे दुनिया भर की खुशियां सारी    हैप्पी जन्माष्टमी

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

पूजा पाठBhagwat Geeta: गीता की विचारधारा सदियों से मानवीय चिंतन को प्रभावित करती रही है?

पूजा पाठठाकुर जी की कृपा के बिना श्रीमद भागवत का श्रावण संभव नहीं: चारु लाडली

पूजा पाठमथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, जगमोहन में प्रवेश और दर्शन पर रोक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग