लाइव न्यूज़ :

Hanuman Jayanti: हनुमान जी की पूजा के समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना अंजाम होगा बुरा

By उस्मान | Updated: April 17, 2019 15:14 IST

हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti): सभी देवी और देवताओं में हनुमान जी ऐसे भगवान हैं, जो थोड़ी से ही पूजा में जल्दी से प्रसन्न हो जाते हैं।

Open in App

हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। हनुमान जी का जन्म वानर राजा केसरी की पत्नी अंजना के गर्भ से हुआ था। हनुमान जी को भगवान शिव का रूद्र अवतार माना जाता है। सभी देवी और देवताओं में हनुमान जी ऐसे भगवान हैं, जो थोड़ी से ही पूजा में जल्दी से प्रसन्न हो जाते हैं। बजरंगबली को संकटमोचक भी कहते हैं क्योंकि विपत्ति में हनुमान का जप करने से बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर भाग जाती हैं।

लेकिन हनुमान जी की पूजा के कुछ नियम बनायें गये है, अगर इनका पालन नहीं किया जाता तो गलती के कारण कृपा के स्थान पर दण्ड भी मिल सकता है। उनकी आराधना करते वक्त अनजाने ऐसी गलतियां करने से वो नाराज हो सकते हैं। पंडित दिवाकर के अनुसार आपको हनुमान जी की पूजा करते समय इन गलतियों से बचना चाहिए।

1) लाल रंग का रखें ध्यान हनुमान जी को लाल रंग बहुत प्रिय है. ऐसे में उनकी पूजा करते वक्त लाल रंग की सामग्री का खास ध्यान रखें जैसे- लाल रंग के फूल, लाल रंग के वस्त्र इत्यादि। हनुमान जी की पूजा काले या सफेद रंग के कपड़े पहनकर न करें, इससे आपकी पूजा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

2) भूलकर भी न करें नमक का सेवन हनुमान जयंती तथा मंगलवार के दिन हनुमान जी के लिए उपवास रखने वाले लोग इस बात का खासा ध्यान रखें कि उस दिन भूलकर भी नमक का सेवन न करें. इसके अलावा दान की गई वस्तु का भी सेवन करने से बचें।

3) अशांत मन से न करें पूजाहनुमान जी ऐसे भगवान हैं जिन्हें शांति पंसद है इसलिए उनका ध्यान बड़े शांत मन से करना चाहिए। अगर मन अशांत हो तो उनकी पूजा या उनका ध्यान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न नहीं होते। 

3) चरणामृत का भोग न लगाएं बहुत ही कम लोग इस बात से अवगत हैं कि हनुमान जी को चरणामृत का भोग नहीं लगाया जाता और न ही उनकी खंडित प्रतिमा की पूजा की जाती। मांस मदिरा का सेवन करने के पश्चात उनकी पूजा न करें और उनके मंदिर में भी प्रवेश न करें। ऐसा करने से हनुमान जी रुष्ठ हो सकते हैं। 

4) स्त्रियां भूलकर भी न करें स्पर्शहनुमान जी ब्रह्मचारी थें ऐसे में उनकी पूजा करते समय ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना न भूलें। किसी भी प्रकार की कामुक चर्चा उनकी पूजा करते वक्त न करें। हनुमान जी स्त्रियों से दूर रहते हैं इसलिए इस बात का ध्यान रहे कि स्त्रियां उनकी प्रतिमा से दूर रहें। 

टॅग्स :हनुमान जयंतीहनुमान जीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल