लाइव न्यूज़ :

हनुमान जयंती विशेष: हनुमान चालीसा से ही नहीं, इन मंत्रों के जाप से भी होती है हनुमत कृपा

By धीरज पाल | Updated: March 29, 2018 18:27 IST

हनुमान जी भगवान शिव के अवतार माने जाते हैं। हर साल हनुमान जयंती चैत्र मास (हिन्दू माह) की पूर्णिमा को मनाई जाती है।

Open in App

पवनपुत्र हनुमान को कलियुग का देवता कहा जाता है। इनके भक्त इन्हें हमेशा संकटमोचन नाम से पुकारते हैं। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा को 'हनुमान जयंती' के रूप में मनाया जाता है। इस साल 31 मार्च 2018 को है हनुमान जयंती। यह त्योहार हिंदू धर्म के त्योहारों में से खास माना जाता है। इस दिन हनुमान भक्त बजरंगबली के नाम का व्रत रखते हैं। मंदिरों में हनुमान जी के भजन, चालीसा की गूंज बजने लगता है।

हिन्दू धर्म में हनुमान जयंती को भगवान हनुमान के जन्मोस्तव के रूप में मनाया जाता है। हर साल हनुमान जयंती चैत्र मास (हिन्दू माह) की पूर्णिमा को मनाई जाती है, हालांकि कई स्थानों में यह पर्व कार्तिक मास (हिन्दू माह) के कृष्ण पक्ष के 14वें दिन भी मनाई जाती है।

यह भी पढ़ें: इन 7 उपायों से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, नहीं सताएगा शनि साढ़ेसाती का प्रकोप

इस दिन लोग सुबह उठकर सबसे पहले भगवान हनुमान का स्मरण करते हैं। नित्य क्रिया करने के बाद ये बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए कोई हनुमान चालीसा करता है तो कोई उनके लिए पूरे दिन उपवास रखता है। सुबह से ही भक्त हनुमान मंदिरों में दर्शन के लिए कतार में खड़े हो जाते हैं। बजरंगबली को कलयुग का देवता कहा जाता है। इनकी माता का नाम अंजना था जो एक अप्सरा थीं। वाल्मीकि रामायण के अनुसार केसरी श्री हनुमान जी के पिता थे। वे सुमेरू के राजा थे और केसरी बृहस्पति के पुत्र थे।

अंजना ने संतान प्राप्ति के लिए 12 वर्षों की भगवान शिव की घोर तपस्या की और परिणाम स्वरूप उन्होंने संतान के रूप में हनुमानजी को प्राप्त किया। ऐसा विश्वसा है कि हनुमानजी भगवान शिव के ही अवतार हैं। 

31 मार्च को हनुमान जयंती पड़ रही है यह दिन शनिवार का दिन है। शनिवार का दिन वैसे भी बजरंगबली का दिन माना जाता है। अगर आप इस दिन इन मंत्रों का जाप करेंगे तो कई समस्या दूर हो जाएंगी।  

आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर!त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मात्संसार सागरात!!

मूल मंत्र: हं हनुमंते नम:

यह भी पढ़ें - ...तो इसलिए शनिवार को भी की जाती है हनुमान जी की पूजा, जुड़ी है यह रोचक कथा

इन मंत्रों के जप से होता है कष्टों का निवारण

1.हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबल:।अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते।।2. द्वादशाक्षर हनुमान मंत्र : ऊँ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।

 3. महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते। हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये।।

4. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय। सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।।

5. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा

 6. ऊँ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।

7. हनुमान अंगद रन गाजे।हांके सुनकृत रजनीचर भाजे।। 

टॅग्स :हनुमान जीहिंदू त्योहारभगवान राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग