Guru Gobind Singh Jayanti 2020: गुरु गोबिंद सिंह जयंती आज, पटना में हुआ था जन्म, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 2, 2020 07:23 AM2020-01-02T07:23:54+5:302020-01-02T08:29:58+5:30

Guru Gobind Singh Jayanti 2020: सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। गुरु गोबिंद सिंह का जहां जन्म हुआ, इसे ही आज पटना साहिब कहा जाता है।

Guru Gobind Singh Jayanti 2020 date to be celebrated on 2nd January and Guru Gobind Singh birth story | Guru Gobind Singh Jayanti 2020: गुरु गोबिंद सिंह जयंती आज, पटना में हुआ था जन्म, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

Guru Gobind Singh Jayanti 2020: गुरु गोबिंद सिंह जयंती आज

Highlightsसिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह की आज जयंतीगुरु गोबिंद सिंहजी का जन्म पौष शुक्ल की सप्तमी तिथि को हुआ था

Guru Gobind Singh Jayanti 2020: सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह की जयंती आज यानी 2 जनवरी, 2020 (गुरुवार) को मनाई जा रही है। बिहार की राजधानी पटना में जन्में गुरु गोबिंद सिंहजी ने अपनी जीवनशैली और आदर्शों के लिए केवल सिख नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए एक उदाहरण हैं। 

सामाजिक न्याय के लिए हमेशा खड़े रहने वाले गुरु गोबिंद सिंहजी ने हमेशा ही अन्याय और अत्याचारों का विरोध किया। गुरु गोबिंद सिंहजी को गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा करने और इस पवित्र ग्रंथ को गुरु रूप में स्थापित करने का भी श्रेय जाता है। उनकी जयंती के मौके पर दुनिया भर में फैले उनके अनुयायी इकट्ठा होते हैं और उन्हें याद कर प्रार्थना करते हुए आशीर्वाद की कामना करते हैं।

Guru Gobind Singh Jayanti 2020: गुरु गोबिंद सिंह के जन्म की कथा

ऐसी मान्यता है कि गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष शुक्ल सप्तमी तिथि को 1666 में 26 दिसंबर को हुआ था। इस बार ये तिथि 2 जनवरी को है। इसलिए इसी दिन उनकी जयंती मनाई जा रही है। गुरु गोबिंद सिंह का जब जन्म हुआ था तब इनके पिता तेगबहादुरजी सिखों के 9वें गुरु थे और उस समय धर्मोपदेश के लिए असम गये हुए थे।

माता गुजरी देवी ने बिहार के पटना शहर में इन्हें जन्म दिया। गुरु गोबिंद सिंह का जहां जन्म हुआ, इसे ही आज पटना साहिब कहा जाता है। गुरु गोबिंद सिंहजी जन्म के 4 साल तक पटना में रहे। इनका बचपन का नाम गोबिंद राय था। कथा के अनुसार मुगल बादशाह औरंगजेब ने इनके पिता गुरु तेगबहादुर का सिर कलम करवा दिया था। इसके बाद 29 मार्च 1676 को गुरु गोबिंद सिंह को सिखों का 10वां गुरु बनाया गया।

Web Title: Guru Gobind Singh Jayanti 2020 date to be celebrated on 2nd January and Guru Gobind Singh birth story

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे