लाइव न्यूज़ :

गोवर्धन पूजा कथा: जब भगवान श्री कृष्ण से लड़ गए थे इंद्र देव, जानिए क्या है पौराणिक महत्व

By मेघना वर्मा | Updated: November 7, 2018 15:47 IST

Govardhan Puja katha, History, Importance & Significance in Hindu Religion: गोवर्धन पूजा का समबन्ध भगवान कृष्ण के साथ है मगर मान्यता है कि पहले के समय में लोग इस दिन इन्द्र की पूजा किया करते थे।

Open in App

हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्योहार दिवाली के ठीक एक दिन बाद गोवर्धन पूजा को मनाया जाता है। बहुत से लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। भगवान कृष्ण को समर्पित इस पूजा में गोधन यानी गायों की पूजा की जाती है। इस दिन भी दिवाली की खुशियां मनाई जाती है। द्वापर युग से शुरू हुई इस पूजा का हिन्दू शास्त्रों में खासा महत्व है। आइए हम बताते हैं आपको क्यों मनाई जाती है गोवर्धन पूजा और क्या है इसकी पौराणिक कथा। 

उत्तर भारत के मथुरा और अन्य जगहों पर मनाई जाने वाली इस पूजा को कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन मनाई जाती है। इस दिन बलि पूजा, अन्न कूट, मार्गपाली आदि उत्सव होते हैं। इस साल गोवर्धन पूजा 8 नवंबर के दिन पड़ रही है। इस पर्व को द्वापर युग से मनाया जा रहा है। 

ये है कथा

गोवर्धन पूजा का समबन्ध भगवान कृष्ण के साथ है मगर मान्यता है कि पहले के समय में लोग इस दिन इन्द्र की पूजा किया करते थे। उस समय श्री कृष्ण ने उन्हें बताया थि कि इन्द्र की पूजा से लाभ नहीं हासिल होगा इसलिए सभी को गौ धन को समर्पित गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए। 

इस बात को मानकर लोगों ने भगवान इंद्र की पूजा बंद कर दी। सभी गोवर्धन की पूजा करने लगे। इस बात से इंद्र काफी खफा हो गए थे। गुस्से में  उन्होंन भारी बारिश की और सबको डराने लगे। 

जब कृष्ण ने उठा लिया गोवर्धन पहाड़

इन्द्र की बारिश से लोगों में हड़कंप मच गया। गोवर्धन पर्वन को इंद्र ने पूरा बारिश मे डूबो दिया। लोगों के प्राण बचाने के लिए एक ऊंगली पर पूरा गोवर्धन पर्वत उठा लिया। भारी बारिश का प्रकोप 7 दिनों तक चलता रहा। इस गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी ब्रजवासियों ने शरण ली थी। ब्रह्या जी ने इन्द्र को बताया कि पृथ्वी पर भगवना विष्णु ने कृष्ण के रूप में जन्म लिया है तुम उनसे लड़ रहे हो। इस बात को जानकर इंद्र बहुत पछताए और भगवान से क्षमा मांगी।

जब सात दिन बाद बारिश बंद हुई तब श्री कृष्ण ने सभी को आदेश दिया कि अब से हर साल गोवर्धन की पूजा की जाएगी। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति मन से खुश रहता है, साल भर उसे खुशियां मिलती रहती हैं। 

टॅग्स :हिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग