Ganga Dussehra 2019: गंगा में डुबकी लगाते समय पढ़े ये चमत्कारी और अद्भुत मंत्र, मिलेगी पापों से मुक्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 6, 2019 03:20 PM2019-06-06T15:20:03+5:302019-06-12T08:30:30+5:30

गंगा दशहरा के दिन अगर आप भी गंगा में डुबकी लगाने की सोच रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप इस दिन पूजा करें और ऐसे मंत्र पढ़ें, जिससे आपको फायदा मिलेगा और सारी मनोकामना पूर्ण होगी।

ganga dussehra 2019 ganga mantra in hindi ganga aarti importance and significance in hindi | Ganga Dussehra 2019: गंगा में डुबकी लगाते समय पढ़े ये चमत्कारी और अद्भुत मंत्र, मिलेगी पापों से मुक्ति

गंगा दशहरा 2019

Highlightsगंगा दशहरा आज, नदी किनारे उमड़ी भक्तों की भीड़गंगा में डुबकी लगाने से पहले जान लीजिए इस चमत्कारी मंत्र को, मिलेगा फायदा

गंगा दशहरा के मौके पर नदियों और खासकर गंगा नदीं में स्नान का खास महत्व है। पूरे देश में यही दृश्य भी आज नजर आ रहा है। देश भर में इस दिन बड़ी संख्या में लोगों के गंगा या फिर दूसरी पवित्र नदी में डुबकी का दृश्य अखबारों और टीवी में छाया रहता है। मान्यता है कि गंगा में डुबकी लगाने से दस प्रकार के पाप धुल जाते हैं। इस बार गंगा दशहर आज यानी 12 जून (बुधवार) को मनाया जा रहा है।

ऐसे में अगर आप भी गंगा दशहरा के दिन गंगा में डुबकी लगाने की सोच रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप इस दिन पूजा करें और ऐसे मंत्र पढ़ें, जिससे आपको फायदा मिलेगा और सारी मनोकामना पूर्ण होगी। गंगा में स्नान करते समय मां गंगा से अपने सभी पापों की क्षमा जरूर मांगे और इस मंत्र का जाप करें। ये मंत्र है-

गंगा स्नान का मंत्र
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।

 मां गंगा से जुड़ा यह एक पवित्र और चमत्कारी मंत्र है। पूरी निष्ठा इसे पढ़ने से आपको अपने कार्यों में सफल होने की प्रेरणा मिलती है और मन और तन से भी सभी पापों से दूर होते हैं। इस मौके पर पूजन के बाद मां गंगा की आरती भी आप पढ़ सकते हैं। ये आरती है- 

हर हर गंगे, जय मां गंगे,
हर हर गंगे, जय मां गंगे॥

ओम जय गंगे माता श्री जय गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता मनवांछित फल पाता॥

चंद्र सी जोत तुम्हारी जल निर्मल आता।
शरण पडें जो तेरी सो नर तर जाता॥ ओम जय ॥

पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि तुम्हारी त्रिभुवन सुख दाता॥ ओम जय ॥

एक ही बार जो तेरी शारणागति आता।
यम की त्रास मिटा कर परमगति पाता॥ ओम जय ॥

आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता।
दास वही सहज में मुक्त्ति को पाता॥ ओम जय ॥

ओम जय गंगे माता श्री जय गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता मनवांछित फल पाता॥ 

English summary :
Taking shower on the occasion of Ganga Dussehra, especially in the Ganga river, has a special significance. On this day across the country, the view of a large number of people takes shower in the Ganges or another holy river remains in trends. This time Ganga Dussehra is on June 12.


Web Title: ganga dussehra 2019 ganga mantra in hindi ganga aarti importance and significance in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे