लाइव न्यूज़ :

नए साल 2019 में लगेंगे कुल पांच ग्रहण, यहां जाने तिथी और सूतक का समय

By बृजेश परमार | Updated: December 20, 2018 08:16 IST

दूसरा ग्रहण 21 जनवरी को चंद्रग्रहण होगा। यह भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। सुबह 9.3 बजे से इसकी शुरूआत होगी और मोक्ष दोपहर 12.21 बजे होगा।

Open in App

साल 2019 की शुरूआती सप्ताह में ही सूर्यग्रहण पड़ने जा रहा है। साल 2019 का सबसे पहला ग्रहण 6 जनवरी को पड़ने जा रहा है। पौष कृष्ण शनैश्चरी अमावस्या के दिन ये ग्रहण पड़ने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।तडके 5 बजकर 4 मिनिट से इसकी शुरूआत होगी और मोक्ष सुबह 9.18 बजे होगा। आगामी वर्ष में 5 ग्रहण और एक बुध का पारगमन होगा।

धार्मिक नगरी उज्जैन ज्योतिष के लिए विख्यात है तो खगोल की जानकारी के लिए भी जानी जाती है।यहां राजा मानसिंह द्वितीय ने देश की चार में से एक वेधशाला स्थापित की थी जो कि अब भी उन यंत्रों के साथ ही नवीनतम यंत्रों के आधार पर खगोलीय गणना का काम कर रही है। 

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डा़.राजेन्द्र प्रसाद गुप्त के अनुसार आगामी वर्ष के प्रथम माह में दो ग्रहण हैं। पहला ग्रहण 6 जनवरी को सुर्यग्र्रहण होगा। इसमें 71.4 प्रतिशत सूर्य  ढकेगा। यह चीन के उत्तर –पूर्वी भाग के साथ मंगोलिया,जापान,पूर्वी रूस ,अलास्का के उत्तरी- पश्चिमी भाग में दिखेगा।

दूसरा ग्रहण 21 जनवरी को चंद्रग्रहण होगा। यह भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। सुबह 9.3 बजे से इसकी शुरूआत होगी और मोक्ष दोपहर 12.21 बजे होगा। इसे मध्य-पूर्व अफ्रीका ,योरप, अमेरिका,एवं पूर्वी रूस में देखा जा सकेगा। 

इसके उपरांत 2-3 जुलाई को पूर्ण सुर्यग्रहण होगा। यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा। जुलाई में ही 16-17 को आंशिक चंद्रग्रहण होगा यह भारत में दिखेगा। इसके बाद 11 नवंबर को बुध का पारगमन होगा । यह भारत में दिखाई नहीं देगा। 26 दिसंबर को कंकण आकृति सूर्यग्रहण होगा यह भारत में दिखेगा। इसमें अंगुठी आकार देखा जा सकेगा।इसकी अवधि सुबह 8 बजे से दोपहर 1.35 बजे तक रहेगी।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल