लाइव न्यूज़ :

EID 2019: चांद का हुआ दीदार, भारत में कल मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार, जानें नमाज का वक्त

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 4, 2019 21:02 IST

Eid al-Fitr 2019: भारत में पहला रोजा 7 मई को था। रमजान का महीना ऐसे तो  30 दिनों तक चलता है लेकिन इस बार 5 जून को ईद होने पर रमजान का महीना सिर्फ 29 दिन का ही रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के साथ-साथ इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, थाईलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी बुधवार (5 जून) को ही ईद का त्योहार मनाया जाएगा।इस्लामिक कैलेंडर के 9वें महीने रमजान के 20 या 30 रोजे पूरे होने के बाद चांद दिखने पर अगले दिन ईद उल फितर मनाई जाती है।दिल्ली, कोलकाता, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के अन्य राज्यों में, नमाज का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक है।

Eid al-Fitr 2019: देशभर में पांच जून बुधवार को ईद (Eid) मनाई जाएगी। दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने इसका ऐलान किया है। सऊदी अरब में आज (4 जून) को ईद मनाई गई है। यूएई के एक दिन बाद ही भारत में ईद मनाई जाती है। इस ईद को मीठी ईद (Mithi Eid) कहते हैं। दिल्ली, कोलकाता, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के अन्य राज्यों में, नमाज का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। 

लखनऊ में मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने चांद दिखने का ऐलान किया है।  मून साइटिंग कमीटी (चंद्रमा-दर्शन करने वाली समिति) ने अबूधाबी के न्यायिक विभाग में शव्वाल का पहला दिन 5 जून को बताया है। भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, थाईलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी बुधवार (5 जून) को ही ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे बड़े त्योहार में से ईद-उल-फितर एक है। सऊदी में तीन जून को ईद के चांद के दिखने का ऐलान कर दिया गया। इस साल सऊदी अरब में रमजान का मुबारक महीना 5 मई को शुरू हुई था। भारत में पहला रोजा 7 मई को था। रमजान का महीना ऐसे तो  30 दिनों तक चलता है लेकिन इस बार 5 जून को ईद होने पर रमजान का महीना सिर्फ 29 दिन का ही रहेगा। 2018 में ईद 16 जून को मनाई गई थी। 

इस्लामिक कैलेंडर के 9वें महीने रमजान के 20 या 30 रोजे पूरे होने के बाद चांद दिखने पर अगले दिन ईद उल फितर मनाई जाती है। ऐसे में सभी देशों में चांद दिखने को लेकर एक या दो दिनों का अंतर होता है। इस्लाम धर्म की मान्यताओं के मुताबिक रमजान के महीने में कुरान-ए-पाक का अवतरण हुआ था।

टॅग्स :ईदरमजान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारतजो लोग बंगाल पर निशाना बनाएंगे नरक में जाएंगे?, ईद-उल-फितर पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा- एक ही इरादा, भाजपा को हटाओ और देश बचाओ?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल